1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Numerology 26 April 2025: मूलांक 3 और 7 वालों को मिल सकती है आज खुशखबरी, इन लोगों को होगा धन लाभ, पढ़ें अंक ज्योतिष

Numerology 26 April 2025: मूलांक 3 और 7 वालों को मिल सकती है आज खुशखबरी, इन लोगों को होगा धन लाभ, पढ़ें अंक ज्योतिष

Numerology 26 April 2025: आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए अंक शास्त्र के अनुसार (26 अप्रैल 2025) आपका आज का दिन कैसा रहेगा। साथ ही जानिए किन उपायों से आज आप अपना दिन बेहतर बना सकते हैं।

Numerology - India TV Hindi
Image Source : FILE अंक ज्योतिष

Numerology 26 April 2025: आज वैशाख कृष्ण पक्ष की उदया तिथि त्रयोदशी और शनिवार का दिन है। त्रयोदशी तिथि आज सुबह 8 बजकर 28 मिनट तक रहेगी, उसके बाद चतुर्दशी तिथि लग जायेगी। आज सुबह 8 बजकर 41 मिनट तक वैधृति योग रहेगा। साथ ही आज देर रात 3 बजकर 39 मिनट तक रेवती नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज मास शिवरात्रि का व्रत किया जायेगा। आइए जानते हैं आचार्य इंदु प्रकाश से जन्म तारीख के आधार पर 1 से लेकर 9 तक सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन।

  • मूलांक 1- आज ऑफिस में बॉस आपकी तारीफ़ करेंगे, आपको खुद पर गर्व होगा।
  • मूलांक 2- जिन मित्रों से किसी छोटी बात को लेकर अनबन चल रही थी वो आज खत्म होगी।
  • मूलांक 3- व्यावसायिक दृष्टि से आज का दिन फायदेमंद रहेगा, आपको अच्छा खासा प्रॉफिट होगा।
  • मूलांक 4- आज नया काम शुरू करना चाहते हैं, तो उस में सफलता जरूर मिलेगी।
  • मूलांक 5- आज लवमेट के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं, रिश्ते में मिठास बढ़ेगी।
  • मूलांक 6- बनते हुये काम में समस्या आने के कारण आपको दोस्त की मदद लेनी पड़ सकती है।
  • मूलांक 7- आज संतान पक्ष से आपको सुख मिलेगा, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा।
  • मूलांक 8- जो लोग नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें आज किसी कम्पनी से नौकरी का ऑफर आयेगा।
  • मूलांक 9- आज का दिन काफी शानदार रहेगा, दोस्तों के साथ मूवी देखने का प्लान बना सकते हैं।

ऐसे जान सकते हैं अपना मूलांक

उदाहरण के तौर पर यदि आपकी जन्म तारीख 02, 11, 20 और 29 है तो इस तरह आपका मूलांक 2 बनेगा। मूलांक निकालने का तरीका, यदि जन्म की डेट 11 तारीख है तो इसे 1+1 करने पर 2 आएगा। 

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

शुक्र ग्रह शनि के नक्षत्र में करेंगे प्रवेश, 3 राशियों की बढ़ेंगी उलझनें; बिगड़ सकती है आर्थिक स्थिति

Kailash Mansarovar: कैलाश मानसरोवर से जुड़े 5 रहस्य, वैज्ञानिकों के पास भी नहीं है इनका सही जवाब