1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Tortoise Ring: कछुए वाली अंगूठी पहनने से क्या होता है? जानिए किन लोगों को Kachhua Ring पहननी चाहिए और किन्हें नहीं

Tortoise Ring: कछुए वाली अंगूठी पहनने से क्या होता है? जानिए किन लोगों को Kachhua Ring पहननी चाहिए और किन्हें नहीं

Kachhua Ki Anguthi Pahnane Ke Labh: कछुए की अंगूठी धारण करना शुभ माना गया है। यह आर्थिक स्थिरता, सकारात्मकता और आत्मविश्वास बढ़ाने में मददगार मानी जाती है। कुछ राशियों को इसे पहनने से पहले विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। यहां जानें इसे धारण करने के लाभ और किसे नहीं पहनना कछुआ रिंग चाहिए।

Tortoise Ring wearing benefits- India TV Hindi
Image Source : FILE IMAGE कछुए की अंगूठी पहनने के क्या फायदे हैं

Kachhua Ki Anguthi Pahnane Ke Labh:  वास्तु और ज्योतिष शास्त्र में कछुए बहुत शुभ माना जाता है। इसी कारण लोग घर में कछुए की मूर्ति रखते हैं। वहीं, कछुए वाली अंगूठी (Turtle Ring) पहनने के भी जबरदस्त लाभ बताए जाते हैं। माना जाता है कि कछुआ रिंग (Tortoise Ring Wearing Benefits) पहनने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और आर्थिक स्थिति भी मजबूत हो सकती है। हालांकि, यह अंगूठी सभी के लिए शुभ नहीं मानी जाती। कछुआ रिंग किन राशियों के लिए शुभ है? किन लोगों को कछुआ की रिंग नहीं पहननी चाहिए? कछुआ रिंग के नुकसान और फायदे? ऐसे सभी सवालों के जवाब आपको इस आर्टिकल में मिल जाएंगे। 

कछुए का धार्मिक और ज्योतिषीय महत्व

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कछुए को भगवान विष्णु के 'कच्छप' अवतार से जोड़ा जाता है। इसलिए इसे शुभता और समृद्धि का प्रतीक कहते हैं। वास्तु शास्त्र की मानो तो कछुए की मूर्ति या प्रतीक को घर में रखने से सुख शांति और बरकत आती है। इसी वजह से कई लोग कछुए के आकार की अंगूठी भी पहनते हैं, ताकि जीवन में स्थिरता बनी रहे।

कछुए वाली अंगूठी पहनने के फायदे

ऐसा माना जाता है कि कछुए की अंगूठी पहनने से धन लाभ के अवसर बढ़ते हैं और सफलता के रास्ते खुलते हैं। यह अंगूठी नकारात्मक ऊर्जा से भी बचाने में मददगार मानी जाती है। इसके अलावा इसे पहनने से आत्मविश्वास बढ़ता है और मानसिक संतुलन बेहतर रहता है। कई मान्यताओं के अनुसार यह सोया हुआ भाग्य जगाने और जीवन में तरक्की के अवसर बढ़ाने में भी सहायक मानी जाती है।

कछुए की अंगूठी पहनने के नियम

  1. ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, कछुआ वाली अंगूठी को गुरुवार या शुक्रवार के दिन पहनना शुभ माना जाता है। 
  2. कछुए की अंगूठी को दाएं हाथ की तर्जनी या मध्यमा उंगली में धारण करने की सलाह दी जाती है। 
  3. कछुए की अंगूठी हमेशा चांदी की ही होनी चाहिए। 
  4. इसे पहनते समय इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि कछुए का मुख पहनने वाले व्यक्ति की ओर हो। 
  5. साथ ही कछुए की पीठ पर श्री का निशान होना चाहिए। 
  6. कछुआ अंगूठी पहनने से पहले उसे शुद्ध करना जरूरी है। इसे दूध और गंगाजल से धो लेना बेहतर होता है। इसके बाद अंगूठी को मां लक्ष्मी के चरणों में अर्पित करें और श्री सूक्त का पाठ करें। फिर अंगूठी पहनें।

किन लोगों के लिए कछुए की अंगूठी शुभ मानी जाती है

ज्योतिष के अनुसार, कुछ राशियों के लिए कछुए की अंगूठी अधिक शुभ मानी जाती है। खासतौर पर वृषभ, तुला और मकर राशि के लोगों के लिए इसे धारण करना लाभकारी बताया गया है। माना जाता है कि इन राशियों के जातकों को इसे पहनने से आर्थिक प्रगति, मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा मिल सकती है।

किन लोगों को कछुआ की रिंग नहीं पहननी चाहिए?

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कुछ राशियों के लोगों को इसे पहनने से पहले सावधानी बरतनी चाहिए। मेष, कन्या, सिंह, वृश्चिक और मीन राशि के जातकों को कछुए की अंगूठी पहनने से परहेज करना चाहिए। इसमें मेष और सिंह अग्नि तत्व की राशि है, जिससे कछुए की शीतलता इसके स्वभाव में असंतुलन ला सकती है। वहीं, वृश्चिक और मीन जल तत्व की राशियां मानी जाती है। कछुआ रिंग इनके स्वभाव को अधिक उग्र बना सकती है, जिसके कारण इन लोगों का स्वभाव और गुस्सैल हो सकता है।

सबसे जरूरी बात

कछुए की अंगूठी को खरीदने या धारण करने से पहले ज्योतिषीय सलाह जरूर लेनी चाहिए। बिना सलाह के इसे धारण करने से नौकरी और व्यापार पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है और आर्थिक परेशानियां भी बढ़ सकती हैं। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें:  शुक्रादित्य राजयोग करेगा मालामाल, इन 3 राशियों के जीवन में आएंगी खुशियां, कमाई में आएगा बड़ा उछाल!