1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Shukraditya Rajyog 2026: शुक्रादित्य राजयोग करेगा मालामाल, इन 3 राशियों के जीवन में आएंगी खुशियां, कमाई में आएगा बड़ा उछाल!

Shukraditya Rajyog 2026: शुक्रादित्य राजयोग करेगा मालामाल, इन 3 राशियों के जीवन में आएंगी खुशियां, कमाई में आएगा बड़ा उछाल!

 Written By: Arti Azad
 Published : Mar 06, 2026 12:10 pm IST,  Updated : Mar 06, 2026 12:10 pm IST

Shukraditya Rajyog 2026: 15 मार्च को सूर्य मीन राशि में गोचर करेंगे, जहां पहले से ही शुक्र विराजमान है। ऐसे में इन दोनों बड़े ग्रहों का साथ होना कुछ राशियों के लिए विशेष तौर पर लाभदायक माना जा रहा है। जानिए कौन-कौन सी राशियों का गोल्डन टाइम आएगा।

Shukraditya Rajyog 2026- India TV Hindi
शुक्रादित्य राजयोग 2026 का इन 3 राशियों पर शुभ प्रभाव Image Source : FREEPIK

Shukraditya Rajyog 2026, Surya Shukra Yuti Kiske Liye Rahegi Shubh: मार्च का महीना कई राशियों के लिए बहुत शुभ रहने वाला है। दरअसल, 15 मार्च को ग्रहों के राजा सूर्य, देवगुरु बृहस्पति की राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। ज्योतिषियों की माने तो सूर्य के मीन राशि में गोचर करने से बेहद शुभ संयोग बनने जा रहा है, क्योंकि यहां पर शुक्र ग्रह पहले से ही मौजूद हैं। इस शुभ संयोग को 'शुक्रादित्य राजयोग' कहा जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, यह योग कुछ राशियों के लिए गोल्डन टाइम लेकर आ रहा है। जो करियर, मान-सम्मान और आर्थिक मामलों में बहुत फायदा पहुंचाएगा। जानिए किसे होगा फायदा। 

शुक्रादित्य राजयोग का प्रभाव

ज्योतिष शास्त्र में सूर्य ग्रह को ऊर्जा, आत्मविश्वास, पद-प्रतिष्ठा का कारक कहा गया है। वहीं, शुक्र ग्रह का संबंध सुख-सुविधाओं, वैभव और विलासिता से है। ऐसे में इन दोनों बड़े ग्रहों का एक साथ किसी राशि में होने से जातकों को अपने अच्छे कार्यों का शुभ परिणाम मिलने लगता है। ऐसे लोग जो लंबे समय से मेहनत कर रहे हैं, उनके लिए यह समय विशेष तौर पर लाभदायक माना जाता है।

मिथुन राशि

ज्योतिष शास्त्र की माने तो 15 मार्च को बनने जा रहा शुक्रादित्य राजयोग मिथुन राशि के जातकों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है। इन राशियों को करियर में आगे बढ़ने का योग बन रहा है। वर्कप्लेस पर सराहना और अपने सीनियर अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। कारोबार बढ़ाने का सोच रहे हैं, तो यह समय अच्छा रहेगा। पार्टनरशिप से लाभ मिलने के संकेत हैं। आर्थिक हालात स्थिर होंगे। पिता से संबंध खराब चल रहे हैं, तो इस दौरान सुधरने के संकेत हैं।  

तुला राशि 

शुक्रादित्य राजयोग 2026 तुला राशि के जातकों के लिए लाभदायक रहने वाला है। क्योंकि इस राशि के स्वामी ग्रह स्वयं शुक्र हैं। ऐसे में सूर्य और शुक्र की युति इन जातकों के लिए प्रभावशाली रहेगा। अविवाहित जातकों के शादी के योग बन सकते हैं, उनके लिए अच्छे रिश्ते आ सकते हैं। कारोबारियों की कमाई में बड़ा उछास आएगा। जॉब बदलने का सही समय है, नए अवसर मिलेंगे। आर्थिक योजनाओं में सफलता मिलेगी, लेकिन निवेश सोच-समझकर करें। 

मीन राशि

मीन राशि के स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं। ज्योतिष शास्त्र की माने तो सूर्य और गुरु में प्रगाढ़ मित्रता का भाव है। वहीं, शुक्र और गुरु के रिश्ते भी सामान्य हैं। ऐसे में सूर्य और शुक्र की युति इस राशि के जातकों के लिए भी फायदेमंद साबित हो सकती है। यह समय आर्थिक रूप से लाभ देगा। कहीं पैसा अटका हुआ है, तो वापस आने की संभावना है। शुक्रादित्य राजयोग आपके नौकरी में प्रमोशन या सैलरी इंक्रीमेंट का संकेत दे रहा है। बिजनेस में नई डील फाइनल होने, निवेश में लाभ के संकेत हैं। पारिवारिक खुशियों और मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें: 2026 या 2027? कब लग रहा है सदी का दूसरा सबसे लंबा सूर्य ग्रहण, 6 मिनट 22 सेकंड के लिए दिन में छा जाएगा अंधेरा!

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।