Friday, March 06, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Surya Grahan Kab Hai: 2026 या 2027? कब लग रहा है सदी का दूसरा सबसे लंबा सूर्य ग्रहण, 6 मिनट 22 सेकंड के लिए दिन में छा जाएगा अंधेरा!

Surya Grahan Kab Hai: 2026 या 2027? कब लग रहा है सदी का दूसरा सबसे लंबा सूर्य ग्रहण, 6 मिनट 22 सेकंड के लिए दिन में छा जाएगा अंधेरा!

Written By: Laveena Sharma @laveena1693 Published : Mar 06, 2026 10:04 am IST, Updated : Mar 06, 2026 11:02 am IST

Surya Grahan Kab Hai: 3 मार्च 2026 के चंद्र ग्रहण के बाद से ही सूर्य ग्रहण को लेकर सर्च शुरू हो गई है। दरअसल आने वाले समय में सदी का दूसरा सबसे लंबा सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। लेकिन ज्यादातर लोग इस कन्फ्यूजन में है कि ये सूर्य ग्रहण 2026 में लगेगा या फिर 2027 में। यहां हम आपकी इसी दुविधा को दूर करेंगे।

surya grahan - India TV Hindi
Image Source : CANVA सदी का दूसरा सबसे लंबा सूर्य ग्रहण कहां-कहां दिखेगा

Surya Grahan Kab Hai: सूर्य ग्रहण 2026 की बात करें तो इस साल 2 सूर्य ग्रहण होने हैं। जिसमें से पहला सूर्य ग्रहण 17 फरवरी 2026 को लग चुका है और दूसरा वाला 12 अगस्त को लगेगा। तो क्या 12 अगस्त वाला ही सूर्य ग्रहण सदी का दूसरा सबसे लंबा सूर्य ग्रहण होने वाला है? तो जवाब है नहीं। अब सवाल ये आता है कि 2027 में कौन सा वाला सूर्य ग्रहण दुर्लभ और एतिहासिक खगोलीय घटना माना जा रहा है - 6 फरवरी वाला सूर्य ग्रहण या फिर 2 अगस्त वाला?

2 अगस्त 2027 को लगेगा सदी का दूसरा सबसे लंबा सूर्य ग्रहण

तो आपको बता दें कि 2 अगस्त 2027 को लगने वाला सूर्य ग्रहण सदी का दूसरा सबसे लंबा सूर्य ग्रहण है। ये पूर्ण सूर्य ग्रहण लगभग 6 मिनट 22 सेकंड तक चलेगा यानी इतनी देर के लिए सूर्य पूरी तरह से चांद से ढक जाएगा। जिससे धरती के कई हिस्सों में दिन में ही घना अंधेरा छा जाएगा। इसके बाद साल 2114 में ही ऐसा ग्रहण देखने को मिलेगा।

क्या भारत में दिखेगा ये सूर्य ग्रहण?

जी हां, 2 अगस्त 2027 वाला सूर्य ग्रहण भारत में भी दिखाई देगा। लेकिन यहां ज्यादातर जगहों पर ये आंशिक सूर्य ग्रहण के रूप में ही नजर आ जाएगा।

21वीं सदी का सबसे लंबा सूर्य ग्रहण कब लगा था?

21वीं सदी का सबसे लंबा पूर्ण सूर्य ग्रहण 22 जुलाई 2009 को लगा था। इस दौरान धरती के कुछ हिस्सों में 6 मिनट 39 सेकंड के लिए दिन में ही घना अंधेरा छा गया था।

2 अगस्त 2027 का सूर्य ग्रहण कहां-कहां दिखेगा?

11 देशों में ये पूर्ण सूर्य ग्रहण नजर आएगा। इन देशों में ज्यादातर नॉर्थ अफ्रीका और मिडल ईस्ट के देश शामिल हैं। पूर्ण सूर्य ग्रहण स्पेन, ट्यूनिशिया, लिब्या, साउदी अरब, येमेन, जिब्राल्टर, अलजीरिया, मोरक्को, सुडान, मिस्त्र और सोमालिया से दिखेगा तो वहीं आंशिक सूर्य ग्रहण अफ्रीका, यूरोप और दक्षिणी एशिया से नजर आएगा।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

International Women's Day 2026: इन 3 मूलांक की महिलाएं नहीं होती किसी से कम, मेहनत से बनाती हैं अलग पहचान, हर क्षेत्र में रहती हैं आगे

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement