1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Tri Ekadash Yog: 21 मार्च को बुध-चंद्रमा के बीच बनेगा त्रिएकादश योग, 3 राशियों को मिलेगी करियर में सफलता और पाएंगे आर्थिक लाभ

Tri Ekadash Yog: 21 मार्च को बुध-चंद्रमा के बीच बनेगा त्रिएकादश योग, 3 राशियों को मिलेगी करियर में सफलता और पाएंगे आर्थिक लाभ

Tri Ekadash Yog: चंद्र ग्रह 21 मार्च को मीन राशि से निकलकर मेष में प्रवेश करेंगे। चंद्रमा के इस गोचर से बुध और चंद्र के बीच त्रिएकादश योग बनेगा। इस योग के बनने से किन राशियों को लाभ मिल सकता है, आइए जानते हैं।

Tri Ekadash Yog- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK त्रिएकादश योग

Tri Ekadash Yog: चंद्रमा 21 मार्च को मीन राशि से निकलकर मेष राशि में गोचर कर जाएंगे। चंद्रमा का यह गोचर 21 मार्च को 2 बजकर 28 एएम पर होगा। ऐसे में कुंभ राशि में बैठे बुध के साथ चंद्रमा त्रिएकादश योग बनाएंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि चंद्रमा, बुध से तृतीय भाव में होंगे और बुध ग्रह चंद्रमा के एकादश भाव में। इस योग के बनने से राशिचक्र की तीन राशियों मेष, मिथुन और कुंभ को अच्छे परिणाम जीवन में मिल सकते हैं। आइए विस्तार से जानते हैं इसके बारे में। 

मेष राशि

त्रिएकादश योग के दौरान चंद्रमा आपके प्रथम भाव में होंगे और बुध एकादश में। यह दोनों भाव क्रमश: आत्मा और लाभ के कारक हैं। ऐसे में त्रिएकादश योग के बनने से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और करियर के क्षेत्र में आप सफल हो सकते हैं। इसके साथ ही धन लाभ के योग भी बनेंगे। रोजगार की तलाश में लगे लोगों को अच्छी जगह पर जॉब मिल सकती है। अच्छे लोगों से आपका संपर्क हो सकता है और उनके द्वारा भविष्य में आप लाभ पा सकते हैं। 

मिथुन राशि

बुध आपकी ही राशि के स्वामी हैं और वर्तमान में आपको भाग्य भाव में विराजमान हैं। वहीं चंद्रमा आपके लाभ भाव में गोचर करेंगे। ऐसे में 21 मार्च के बाद आपको बेहद शुभ बदलाव जीवन में देखने को मिल सकते हैं। कुछ लोगों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपके काम को सराहना मिलेगी। इसके साथ ही भाग्य भी आपका भरपूर सहयोग देगा। इस राशि के जातकों के सेहत में भी अच्छे बदलाव आने की संभावना है। 

कुंभ राशि

बुध और चंद्रमा के बीच बनने वाला त्रिएकादश योग आपकी बौद्धिक क्षमता को बढ़ाएगा। अपने तर्कों से आप समाज में अपनी अलग पहचान बना सकते हैं। आपकी मेहनत को भाग्य का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। यात्राओं के जरिए आपको लाभ मिलने की उम्मीद है। कार्यक्षेत्र में आपकी क्षमता को देखकर अतिरिक्त जिम्मेदारियां आपको दी जा सकती हैं। धन के मामलों में भी इस राशि के जातकों को अच्छे बदलाव देखने को मिल सकते हैं। आपके वैवाहिक जीवन के लिए भी समय अच्छा रहेगा। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

Numerology: अपनी क्यूटनेस से सबको दीवाना बना देती हैं इस मूलांक की लड़कियां, खूब कमाती हैं धन-दौलत, आलिया भट्ट का भी है यही शुभ अंक

Durga Stuti Path: नवरात्रि में हर दिन करें श्री दुर्गा स्तुति का पाठ, दूर होंगे जीवन के सभी संकट, मां अंबे करेंगी असीम कृपा!