Trigrahi Yog 2025: 12 साल बाद जून 2025 में सूर्य, गुरु और बुध ग्रहों का दुर्लभ त्रिग्रही योग बन रहा है, जिसे ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अत्यंत शुभ संयोग माना जा रहा है। करीब 12 साल बाद 15 जून को मिथुन राशि में गुरु, सूर्य और बुध की युति होगी, जिससे त्रिग्रही योग का निर्माण होगा। इस त्रिग्रही योग का प्रभाव विशेष रूप से मिथुन, कर्क और कन्या राशि वालों पर देखने को मिलेगा। इन राशि वालों के लिए यह समय करियर में उन्नति, आर्थिक लाभ और सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि के संकेत दे रहा है। व्यापार में नई संभावनाएं और नौकरी में पदोन्नति के योग बन रहे हैं।
यह किस्मत न केवल आर्थिक दृष्टि से बल्कि मानसिक और पारिवारिक शांति के लिहाज से भी लाभकारी साबित हो सकता है। जो लोग लंबे समय से प्रयास कर रहे हैं, उन्हें इस समय का अधिक से अधिक लाभ उठाने की सलाह दी जाती है। यह योग व्यक्ति के जीवन में नई दिशा, समृद्धि, आत्मविश्वास, बौद्धिक सफलता और भाग्य लाता है। यह योग विशेष रूप से व्यापार और वित्तीय मामलों में बड़े बदलाव ला सकता है। इन तीन राशियों की किस्मत चमकेगी वो राशिया कौनसी हैं इसके बारे में ज्योतिष चिराग दारूवाला से जानेंगे।
1. मिथुन
इस योग का सबसे अधिक प्रभाव मिथुन राशि वालों पर पड़ेगा क्योंकि यह योग इसी राशि में बन रहा है। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति, नई जिम्मेदारी और वेतन वृद्धि के अवसर मिल सकते हैं। कारोबारियों के लिए यह समय निवेश और साझेदारी के लिए सबसे अच्छा है। पारिवारिक जीवन में भी सुख और सहयोग बना रहेगा। यह समय रुके हुए कार्यों को गति देने और नए अवसरों का लाभ उठाने का है।
2. कर्क
यह योग कर्क राशि वालों को करियर में नई ऊंचाइयों पर ले जा सकता है। विदेश यात्रा या स्थानांतरण की संभावना हो सकती है। यदि आप कला, मीडिया या प्रबंधन क्षेत्र से जुड़े हैं तो यह समय आपको प्रसिद्धि और लाभ दोनों देगा। निवेश में लाभ होगा और मानसिक संतुलन बना रहेगा। यह समय आत्मविश्वास बढ़ाने और नए अवसरों का लाभ उठाने का है। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते मधुर बनेंगे और आपको नए रिश्तों के प्रस्ताव मिल सकते हैं।
3. कन्या
कन्या राशि वालों के लिए यह योग विशेष रूप से व्यापार, शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता दिलाने वाला है। जिन लोगों के काम लंबे समय से अटके हुए थे, उनमें अब गति आएगी। नए संपर्क बनेंगे जो भविष्य में लाभकारी सिद्ध होंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और मान-सम्मान में वृद्धि होगी। यह समय साहसिक निर्णय लेने और नए कार्य शुरू करने का है। मानसिक तनाव कम होगा और आपकी निर्णय लेने की क्षमता बढ़ेगी।
(ज्योतिषी चिराग दारूवाला विशेषज्ञ ज्योतिषी बेजान दारूवाला के पुत्र हैं। उन्हें प्रेम, वित्त, करियर, स्वास्थ्य और व्यवसाय पर विस्तृत ज्योतिषीय भविष्यवाणियों के लिए जाना जाता है।)
ये भी पढ़ें-
Venus Transit 2025 and Horoscope: शुक्र का गोचर इन का राशियों की चमकाएगी किस्मत, धन का मिलेगा लाभ, आर्थिक स्थिति में होगा सुधार
Weekly Horoscope: जून का पहला सप्ताह इन राशियों के लिए रहेगा शानदार, यहां पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि का साप्ताहिक राशिफल