1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Trigrahi Yog 2026: 120 साल बाद मीन राशि में बनेगा का त्रिग्रही योग, 4 राशि वालों को करियर में होगा बंपर लाभ

Trigrahi Yog 2026: 120 साल बाद मीन राशि में बनेगा का त्रिग्रही योग, 4 राशि वालों को करियर में होगा बंपर लाभ

Trigrahi Yog 2026 Rashifal: शनि, शुक्र और सूर्य तीनों ही बेहद महत्वपूर्ण ग्रह माने जाते हैं। जब ये ग्रह किसी राशि में साथ आ जाते हैं तो धमाल मचा देते हैं। मार्च में ऐसा ही दुर्लभ संयोग बनने जा रहा है।

त्रिग्रही योग- India TV Hindi
Image Source : CANVA त्रिग्रही योग

Trigrahi Yog 2026 Rashifal: शनि पूरे साल मीन राशि में रहेंगे। तो वहीं 2 मार्च को शुक्र इस राशि में आ जायेंगे तो 15 मार्च को सूर्य देव का भी इस राशि में गोचर शुरू हो जाएगा। ऐसे में ये तीनों ग्रह मिलकर त्रिग्रही योग का निर्माण करेंगे। ये योग चार राशि वालों को खूब सफलता, अपार धन और समृद्धि दिलाएगा। चलिए जानते हैं ये कौन सी लकी राशियां हैं।

वृषभ राशि 

Image Source : INDIA TVवृषभ राशिफल

वृषभ राशि वालों के लिए त्रिग्रही योग बेहद शानदार साबित होगा। आर्थिक स्थिति काफी बढ़िया हो जाएगी। करियर में जबरदस्त लाभ मिलेगा। पदोन्नति के प्रबल आसार हैं। बड़ी जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। आप धन की बचत करने में भी सफल रहेंगे। कारोबार अच्छा लाभ देगा।

सिंह राशि

Image Source : india tvसिंह राशिफल

सिंह राशि वालों के लिए त्रिग्रही योग बेहद सकारात्मक दिखाई दे रहा है। आय के नए स्रोत बनेंगे। कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। किसी पुराने कर्ज से मुक्ति मिलेगी। दांपत्य जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। अचानक से यात्रा के योग भी बन रहे हैं जिससे आपको लाभ मिलेगा। नई नौकरी प्राप्त होने के योग बन रहे हैं। मकान की खरीदारी कर सकते हैं।

मकर राशि

Image Source : india tvमकर राशिफल

मकर राशि वालों के लिए भी त्रिग्रही योग शानदार रहेगा। करियर में जबरदस्त सफलता मिलेगी। पैसों की कोई कमी नहीं रहेगी। कार्यस्थल पर आपके काम की जमकर तारीफ होगी। बॉस आपके काम से प्रसन्न रहेंगे। बिजनेस में अचानक तरक्की होगी। आप पैसों की बचत कर पाने में सफल रहेंगे। कोई अधूरी इच्छा पूरी होने की उम्मीद है।

कुंभ राशि

Image Source : india tvकुंभ राशिफल

त्रिग्रही योग कुंभ राशि वालों की किस्मत चमका देगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आप अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब रहेंगे। कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। पुराने निवेश से अच्छा लाभ प्राप्त होने की उम्मीद है। मकान या वाहन की खरीदारी के योग बन रहे हैं। विदेश में नौकरी प्राप्त करने का सपना पूरा हो सकती है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

Shani Trayodashi 2026: साल की पहली शनि त्रयोदशी पर 5 राशि वाले जरूर करें ये खास उपाय, शनि साढ़े साती और ढैय्या से तुरंत मिल जाएगी राहत