1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Tripushkar Yog 2025: 16 दिसंबर को त्रिपुष्कर योग और सूर्य गोचर का महासंयोग, 4 राशि वालों की चमकाएगा किस्मत, मिलेगा ताबड़तोड़ लाभ

Tripushkar Yog 2025: 16 दिसंबर को त्रिपुष्कर योग और सूर्य गोचर का महासंयोग, 4 राशि वालों की चमकाएगा किस्मत, मिलेगा ताबड़तोड़ लाभ

Tripushkar Yog 2025: 16 दिसंबर को सुबह 4 बजे सूर्य ने धनु राशि में प्रवेश कर लिया है और अब दोपहर में त्रिपुष्कर योग बनने जा रहा है। ज्योतिष अनुसार सूर्य गोचर और त्रिपुष्कर योग का शुभ संयोग 4 राशियों के लिए अत्यंत ही शुभ साबित होगा।

Tripushkar Yog 2025- India TV Hindi
Image Source : CANVA 16 दिसंबर को त्रिपुष्कर योग और सूर्य गोचर का महासंयोग

Tripushkar Yog 2025: 16 दिसंबर 2025 को धनु संक्रांति के दिन त्रिपुष्कर योग और सूर्य गोचर का महासंयोग होने जा रहा है। ज्योतिष शास्त्र अनुसार ये संयोग 4 राशियों की किस्मत चमका देगा। इन राशियों के लोगों को हर काम में सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत हो जाएगी। जो भी अटके हुए काम थे वो बनने लगेंगे। बिजनेस में भी तगड़ा मुनाफा होगा। सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। चलिए आपको बताते हैं ये कौन सी राशियां हैं जिनके 16 दिसंबर से अच्छे दिन शुरू होने वाले हैं।

त्रिपुष्कर योग में बहुमूल्य वस्तुओं की खरीदारी करना अच्छा रहता है। कहते हैं इस योग में खरीदी गयी वस्तु भविष्य में तीन गुना हो जाती है। साथ ही इस दौरान किये गए मेहनत यानि कोशिशों का फल भी हमें तीन गुना होकर प्राप्त होते है । 

त्रिपुष्कर योग और सूर्य गोचर का महासंयोग इन राशियों को देगा लाभ

  1. मेष राशि - इस महासंयोग से मेष राशि वालों की किस्मत चमक जाएगी। हर काम में सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत हो जाएगी। नई नौकरी प्राप्त होने के भी प्रबल आसार हैं। संपत्ति की खरीदारी कर सकते हैं। ऑफिस में कोई बड़ा प्रोजेक्ट हाथ लग सकता है।
  2. वृषभ राशि - ये महासंयोग इस राशि वालों को भी विशेष लाभ देगा। धन संबंधी दिक्कतें दूर हो जाएंगी। नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। बिजनेस में तगड़ा मुनाफा मिलेगा। आमदनी बढ़ जाएगी। पुराने वाद-विवादों से छुटकारा मिल जाएगा।
  3. कन्या राशि - कन्या राशि वालों के लिए ये महासंयोग अत्यंत लाभकारी रहेगा। नई नौकरी पाने में सफल रहेगा। कई माध्यमों से धन की प्राप्ति होने के शुभ संयोग बन रहे हैं। अटका हुआ धन प्राप्त होगा। विदेश यात्रा पर जा सकते हैं।
  4. कुंभ राशि - इस महासंयोग से आपकी किस्मत चमकने वाली है। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। किसी काम में बड़ी सफलता हाथ लग सकती है। बिजनेस में तगड़ा लाभ मिलेगा।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

Shukraditya Rajyog: धनु राशि में सूर्य-शुक्र की युति से बनेगा शुक्रादित्य राजयोग, इन 4 राशियों को मिलेगा अचानक बड़ा धन लाभ

Ketu Gochar 2026: नए साल में पापी ग्रह केतु होगा बलवान, इन 3 राशियों के लिए 8 महीने रहेंगे बड़े भारी