1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Ketu Gochar 2026: नए साल में केतु होगा बलवान, इन 3 राशियों को करेगा परेशान, 8 महीने संभलकर रहें

Ketu Gochar 2026: नए साल में केतु होगा बलवान, इन 3 राशियों को करेगा परेशान, 8 महीने संभलकर रहें

 Written By: Laveena Sharma @laveena1693
 Published : Dec 15, 2025 02:24 pm IST,  Updated : Dec 16, 2025 08:16 am IST

Ketu Gochar 2026: ज्योतिष शास्त्र अनुसार नए साल में केतु काफी बलवान होने वाला है। जिसका कारण है उसका अपने ही नक्षत्र में गोचर। 2026 में होने वाला ये गोचर तीन राशि वालों की लाइफ काफी मुश्किल कर देगा।

ketu- India TV Hindi
नए साल में पापी ग्रह केतु हो जाएगा बलवान Image Source : INDIA TV

Ketu Gochar 2026: नये साल में वैसे तो कई ग्रहों का राशि परिवर्तन होगा लेकिन सभी में केतु का गोचर काफी अहम माना जा रहा है। दरअसल केतु एक ही साल में तीन बार राशि परिवर्तन करने जा रहा है। 29 मार्च को केतु मघा नक्षत्र में प्रवेश करेगा तो वहीं 5 दिसंबर को फिर से अपना नक्षत्र परिवर्तन करने के साथ-साथ अपनी राशि भी बदलेगा। लेकिन केतु का 29 मार्च वाला नक्षत्र गोचर काफी अहम माना जा रहा है क्योंकि इस दिन केतु अपने मघा नक्षत्र में प्रवेश करेगा। जिससे वह बलवान हो जाएगा और 5 दिसंबर तक यानी पूरे 8 महीने तक इसी नक्षत्र में रहेगा। ज्योतिष अनुसार ये अवधि तीन राशियों के जीवन में भूचाल लाने का काम कर सकती है। चलिए जानते हैं ये कौन सी राशियां हैं।

वृषभ राशि

केतु के नक्षत्र गोचर के कारण वृषभ वालों को पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आप काफी तनाव महसूस करेंगे। आर्थिक मामलों में सतर्क रहना होगा। इस दौरान किसी भी काम में जोखिम लेने से बचना होगा नहीं तो भयंकर नुकसान झेलना पड़ सकता है। इसके अलावा अप्रैल से नवंबर 2026 तक पैसों का उधार लेन-देन बिल्कुल न करें। प्रेम विवाह की इच्छा रखने वालों को भी इस दौरान काफी दिक्कतें आ सकती हैं।

सिंह राशि

केतु के कारण आपको करियर में अचानक समस्याएं आ सकती हैं। बिजनेस में भारी नुकसान हो सकता है इसलिए सतर्क रहें। प्रेम संबंधों में जल्दबाजी न करें नहीं तो नुकसान हो सकता है। केतु के कारण मनचाहे परिणाम मिलने में देरी हो सकती है। किसी वाद-विवाद में फंस सकते हैं। पार्टनरशिप के कामों में धोखा मिल सकता है। सेहत को लेकर भी सतर्क रहने के संकेत मिल रहे हैं।

मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए अप्रैल से नवंबर 2026 तक का समय काफी मुश्किल हो सकता है। इस दौरान आपको लगभग सभी कार्यों में निराशा का सामना करना पड़ सकता है। किसी भी काम में जल्दबाजी नुकसान पहुंचा सकती है। इस अवधि में कहीं से बुरी खबर सुनने को मिल सकती है। सतर्क रहेंगे तो बड़े नुकसान से बच पाएंगे।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

ये मूलांक दिलाता है नाम-शोहरत और लोकप्रियता, Lionel Messi हैं इसका सबसे बड़ा उदाहरण

Shani Transit 2026: नए साल में 3 राशियों पर सोने के पाये से चलेंगे शनि देव, हो सकता है भारी नुकसान, रहें सतर्क

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।