1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Shani Transit 2026: नए साल में 3 राशियों पर सोने के पाये से चलेंगे शनि देव, हो सकता है भारी नुकसान, रहें सतर्क

Shani Transit 2026: नए साल में 3 राशियों पर सोने के पाये से चलेंगे शनि देव, हो सकता है भारी नुकसान, रहें सतर्क

 Written By: Laveena Sharma @laveena1693
 Published : Dec 15, 2025 07:48 am IST,  Updated : Dec 15, 2025 07:48 am IST

नए साल में भी शनि देव तीन राशियों पर सोने का पाया धारण करेंगे। ज्योतिष शास्त्र अनुसार शनि का ये पाया अशुभ फल देता है। जानिए किन राशियों को इससे सतर्क रहने की जरूरत होगी।

shani dev- India TV Hindi
सोने के पाये पर शनि देव Image Source : CANVA

Shani Transit 2026 Shani Ka Sone Ka Paya: शनि देव इस समय मीन राशि में विराजमान हैं और नए साल में भी ये इसी राशि में स्थित रहेंगे। ज्योतिष शास्त्र अनुसार शनि तीन राशियों पर सोने के पाये से चल रहे हैं। कहते हैं शनि देव जब इस पाये पर होते हैं तो व्यक्ति को जीवन में काफी कष्ट झेलने पड़ते हैं। कार्यों को पूरा करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। आर्थिक स्थिति बिगड़ने लगती है। मानसिक तनाव काफी ज्यादा रहने लगता है। चलिए आपको बताते हैं शनि इस समय किन राशियों पर सोने के पाये से चल रहे हैं और इस दौरान क्या-क्या सावधानियां बरतनी चाहिए।

वृषभ राशि - रहें सतर्क नहीं तो हो जाएगा भारी नुकसान

वृषभ राशि वालों पर शनि सोने के पाये पर चल रहे हैं। ऐसे में आपको कई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। घर-परिवार के लोगों से किसी न किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। खर्चों में अचानक से बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। मैरिज लाइफ में दिक्कतें आ सकती हैं। ऐसे में इस दौरान बेहद सतर्कता बरतनी होगी।

तुला राशि - आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है

तुला राशि पर भी शनि सोने के पाये से चल रहे हैं। ऐसे में इस राशि वालों को भी सतर्क रहना होगा। आपकी आर्थिक स्थिति काफी बिगड़ सकती है। इस दौरान किसी से धोखा मिल सकता है। किसी पर आंख बंद करके भरोसा न करें। किसी भी काम में सफलता पाने के लिए काफी मुश्किलें आ सकती हैं। पार्टनरशिप के कार्यों में संभलकर रहें।

मीन राशि - अनचाहा डर सता सकता है

शनि के सोने के पाये के कारण आपकी सोच नकारात्मक हो सकती है। आपके आत्मविश्वास में कमी आ सकती है। अनचाहा डर सता सकता है। किसी से विवाद हो सकता है। कार्यस्थल पर बॉस की नराजगी का सामना करना पड़ सकता है। निवेश के लिए समय अनुकूल नहीं है। हेल्थ खराब रह सकती है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

सभी 12 राशियों का वार्षिक राशिफल 2026

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।