1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Meen Rashifal 2026 In Hindi: मीन राशि वालों पर रहेगा शनि साढ़े साती का सबसे कष्टदायी चरण, जानिए कैसा बीतेगा नया साल

Meen Rashifal 2026 In Hindi: मीन राशि वालों पर रहेगा शनि साढ़े साती का सबसे कष्टदायी चरण, जानिए कैसा बीतेगा नया साल

 Written By: Anil Kumar Thakkar Edited By: Laveena Sharma
 Published : Dec 12, 2025 08:48 am IST,  Updated : Dec 12, 2025 08:49 am IST

Meen Rashifal 2026 In Hindi (मीन राशि वार्षिक राशिफल 2026): देश के जाने-माने अरोमालॉजिस्ट अनिल ठक्कर जी के अनुसार मीन राशि वालों के लिए ये साल क्रिएटिविटी, अंतर्ज्ञान, आध्यात्मिकता और इमोशनल ग्रोथ का साल साबित होगा।

meen rashifal - India TV Hindi
मीन वार्षिक राशिफल 2026 Image Source : INDIA TV

Meen Rashifal 2026 In Hindi (मीन राशि वार्षिक राशिफल 2026): नया साल मीन राशि वालों के लिए रचनात्मकता, आध्यात्मिक समझ और दीर्घकालिक योजना का काल है। गुरु और नेपच्यून के प्रभाव से आर्टिस्टिक, क्रिएटिव और इमैजिनेटिव प्रोजेक्ट्स में सफलता मिलेगी। शनि साढ़े साती की वजह से कार्यों को पूरा करने में दिक्कतें आएंगी। बीच-बीच में मानसिक तनाव रह सकता है। अप्रैल-जुलाई में सोलमेट मिलने की संभावना है। चलिए अब जानते हैं मीन राशि वालों का विस्तृत वार्षिक राशिफल।

मीन राशि करियर राशिफल 2026: अप्रैल-जून में नौकरी बदलने के योग हैं

  • जनवरी-मार्च में काम का बोझ सामान्य रहेगा। रचनात्मक और कलात्मक क्षेत्रों में पहचान मिलेगी। टीचिंग, काउंसिलिंग, हीलिंग और आध्यात्मिक मार्गदर्शन वाले लोग चमकेंगे। 
  • अप्रैल-जून में नौकरी बदलने या नए प्रोजेक्ट मिलने के योग हैं। इस दौरान इंटरनेशनल कोलैबोरेशन और रिमोट वर्क के अच्छे अवसर मिलेंगे।
  • जुलाई-अक्तूबर में लीडरशिप के मौके मिलेंगे लेकिन टीमवर्क में धैर्य जरूरी है। फ्रीलांसर और बिजनेस वालों का काम बढ़ेगा।
  • नवंबर-दिसंबर में अलग पहचान मिलेगी। आर्थिक स्थिरता मजबूत होगी। करियर दिशा में स्पष्टता मिलेगी।

करियर को लेकर ये रहेंगी चुनौतियां

  • ज्यादा सोचने से मौके हाथ से निकल सकते हैं।
  • भावनात्मक निर्णय गलती करा सकते हैं।
  • जुलाई–अक्टूबर के बीच काम का तनाव ज्यादा रहेगा।

मीन राशि आर्थिक राशिफल 2026: अप्रैल-अगस्त में प्रॉपर्टी या वाहन में निवेश शुभ

  • जनवरी-मार्च में आय स्थिर रहेगी। छोटे फाइनेंशियल गेन संभव है। लंबी अवधि की योजना फायदेमंद रहेगी।
  • अप्रैल-अगस्त में प्रॉपर्टी या वाहन में निवेश शुभ रहेगा। पार्टनरशिप के कार्यों में सफलता मिलेगी।
  • सितंबर-अक्टूबर में अचानक से खर्चे बढ़ सकते हैं। जोखिमभरे निवेश से बचें।
  • नवंबर-दिसंबर में आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। इस दौरान बचत करने में भी सफल रहेंगे। 
  • स्वास्थ्य पर अचानक से ज्यादा पैसा खर्च हो सकता है।

मीन राशि स्वास्थ्य राशिफल 2026: जून-अगस्त में तनाव की स्थिति बनी रहेगी

  • इम्यून सिस्टम कुछ कमजोर रह सकता है।
  • जनवरी-मई में एनर्जी अच्छी रहेगी। लेकिन मामूली सर्दी-जुकाम की संभावना है।
  • जून-अगस्त में तनाव की स्थिति बनी रहेगी। नींद की कमी महसूस होगी।
  • सितंबर–दिसंबर के दौरान मानसिक शांति महसूस करेंगे। इस दौरान स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

मीन लव राशिफल 2026: अप्रैल-जुलाई के बीच सोलमेट मिलने की संभावना

  • भावनात्मक जुड़ाव मजबूत होगा।
  • स्पिरिचुअल कनेक्शन रिश्तों को गहरा करेगा।
  • अप्रैल-जुलाई के बीच सोलमेट मिलने की संभावना है।
  • क्रिएटिव या आध्यात्मिक व्यक्ति आकर्षित करेगा। 
  • फरवरी-मार्च में गलतफहमी का योग है। इस दौरान धैर्य रखें।
  • जुलाई के बाद भरोसा बढ़ेगा।
  • यात्रा और आध्यात्मिक गतिविधियां बंधन मजबूत करेंगी।
  • भाई-बहनों से सहयोग मिलेगा।

(लेखक के बारे में: अनिल कुमार ठक्कर देश के जाने-माने अरोमालॉजिस्ट हैं, जो चंद्र राशि यानी आपकी जन्म तारीख के आधार पर राशिफल व भविष्यफल बताते हैं।)

सभी 12 राशियों का वार्षिक राशिफल 2026

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।