Vrishchik Rashifal 2026 In Hindi: देश के जाने-माने अरोमालॉजिस्ट अनिल ठक्कर जी के अनुसार, वृश्चिक राशि वालों के लिए साल 2026 गहरे बदलाव, नई ऊर्जा और मजबूत उपलब्धियों का साल साबित होने वाला है। करियर में जहां पावर और प्रतिष्ठा बढ़ेगी, वहीं आर्थिक रूप से भी यह साल लंबे समय के लाभ दिलाने वाला रहेगा। हालांकि, आपके लिए साल ही शुरुआत बहुत बेहतरीन न हो, लेकिन जाते-जाते यह साल आपको ऐसा बहुत कुछ देकर जाएगी, जिसकी आपको चाहत थी। चलिए जानते हैं आपकी करियर, आर्थिक, लव और स्वास्थ्य लाइफ के लिए कैसा रहेगा नया साल।
वृश्चिक राशि करियर राशिफल 2026: बदलाव और पावर राइज का साल
करियर को लेकर इन बातों का रखें ध्यान
वृश्चिक राशि आर्थिक राशिफल 2025: आर्थिक तरक्की और लंबे समय के फायदे
2026 वृश्चिक राशि वालों के लिए धन संबंधी मामलों में बड़ा उछाल और लंबे समय के फायदे लेकर आएगा। अप्रैल के बाद आपकी आय में तेजी से बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। बोनस, इंसेंटिव और फ्रीलांसिंग या बिजनेस से भारी रिटर्न मिलने की संभावना है। जून से अक्टूबर तक बचत के लिए बेहतरीन समय रहेगा, साथ ही पुराने स्रोतों से भी धन प्राप्ति के योग बनेंगे। निवेश के लिहाज से यह साल बेहद शुभ है खासकर रियल एस्टेट, लंबे समय वाले फंड और गोल्ड और सिल्वर में निवेश लाभदायक रहेगा। हालांकि, अप्रैल से जुलाई के बीच क्रिप्टोकरेंसी से दूरी बनाए रखना बेहतर होगा। अचानक होने वाले लाभ भी 2026 की खासियत रहेंगे खासतौर पर पैतृक संपत्ति, सुलझते विवाद या बिजनेस के मुनाफे में तेज उछाल के रूप में। हालांकि, परिवार के स्वास्थ्य, लग्जरी आइटम और शिक्षा या रिलोकेशन जैसे ट्रांसफॉर्मेशन से जुड़े खर्च बढ़ सकते हैं।
वृश्चिक राशि लव राशिफल 2026: भावनात्मक शुद्धि और गहरे रिश्तों का साल
2026 में वृश्चिक राशि वालों के लिए संबंधों का पूरा साल प्योरिफिकेशन और डीप बॉन्डिंग का रहेगा। अविवाहित लोगों को अप्रैल से जुलाई के बीच किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जो लंबे समय तक जीवन में स्थिरता लाएगा। कपल्स के लिए साल की शुरुआत थोड़ी चुनौतीपूर्ण रहेगी, लेकिन अप्रैल के बाद रिश्तों में फिर से सामंजस्य लौटेगा। शादीशुदा लोगों को पार्टनर के करियर में मजबूत प्रगति दिखेगी, साथ ही घर बदलने या परिवार बढ़ाने की प्लानिंग भी संभव है। परिवार में भाइयों-बहनों का सहयोग मिलेगा, जबकि पिता की सेहत पर मई–जून में ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी।
वृश्चिक राशि स्वास्थ्य राशिफल 2026: एनर्जेटिक साल, लेकिन इमोशनल डिटॉक्स जरूरी
वृश्चिक राशि वालों को साल की शुरुआत यानी जनवरी से अप्रैल तक तनाव, नींद की गड़बड़ी, लोअर बैक पेन और हल्के हार्मोनल इश्यू परेशान कर सकते हैं। मई से अगस्त के बीच स्थिति काफी सुधरेगी, वर्कआउट रूटीन असर दिखाएगा और पाचन मजबूत महसूस होगा। साल के आखिरी महीनों सितंबर से दिसंबर में मौसम बदलाव के कारण जॉइंट पेन, थकान और ओवरवर्क की वजह से इमोशनल एग्जॉश्चन रह सकता है। खासकर रीप्रोडक्टिव ऑर्गन्स, लोअर स्पाइन, लिवर और इंटेस्टाइन संवेदनशील रहेंगे, इसलिए हाइड्रेशन, डीप-ब्रीदिंग और देर रात तक काम से बचना लाभदायक रहेगा।
(लेखक के बारे में: अनिल कुमार ठक्कर देश के जाने-माने अरोमालॉजिस्ट हैं, जो चंद्र राशि यानी आपकी जन्म तारीख के आधार पर राशिफल व भविष्यफल बताते हैं।)
संपादक की पसंद