Kark Rashifal 2026 In Hindi (कर्क राशि वार्षिक राशिफल 2026): चंद्रमा द्वारा संचालित राशि होने के कारण 2026 आपके लिए भावनात्मक परिपक्वता, संबंधों को मजबूत करने, संपत्ति लाभ और करियर को नई दिशा देने का वर्ष रहेगा। यह वर्ष आपको भीतर से तो मजबूत करेगा ही साथ ही बाहरी जीवन में भी नया मार्ग प्रदान करेगा। देश के जाने-माने अरोमालॉजिस्ट अनिल ठक्कर जी से जानते हैं नव वर्ष 2026 का विस्तृत कर्क राशिफल।
मन की एकाग्रता पर ध्यान देना होगा। भावनात्मक निर्णय लेने से बचें। वरिष्ठों का दबाव रहेगा। कार्यों को पूरा करने में देरी कर सकते हैं। जिसे लेकर चिंता की स्थिति बनी रहेगी। अगर इससे बचना चाहते हैं तो समय पर काम पूरा कर लें।
मार्च–सितंबर में भूमि की खरीदारी कर सकते हैं। बिजनेस में लाभ मिलेगा। पुराने निवेश से अच्छा रिटर्न मिलेगा। मातृ-पक्ष से संपत्ति लाभ मिल सकता है। बाकी इस साल स्वास्थ्य पर अधिक पैसा खर्च कर सकते हैं। गृह निर्माण में भी पैसे खर्च हो सकते हैं। वहीं अगर निवेश की बात की जाए तो इस साल भूमि या रियल एस्टेट, भोजन/पेय व्यापार, परिवार द्वारा संचालित व्यवसाय और चांदी में निवेश करना आपके लिए शुभ रहेगा। इस साल सरकारी कार्यों में आपको खूब सफलता मिलेगी।
अप्रैल-अगस्त नया प्रेम मिलने का श्रेष्ठ समय है। आपको इस दौरान एक संवेदनशील साथी मिल सकता है। वहीं विवाहित जातकों को इस साल थोड़ा सावधान रहना होगा क्योंकि जनवरी-अप्रैल में आपका रिश्ता गलतफहमियों का शिकार हो सकता है। जुलाई–अक्तूबर में भी आपके रिश्ते में तनाव की स्थिति बनी रहेगी। वहीं अप्रैल–जुलाई अविवाहित लोगों के लिए शुभ रहेगा। इस साल माता-पिता की सेहत का विशेष रूप से ध्यान रखना होगा।
इस साल छाती, फेफड़े, पेट और मानसिक समस्याएं ज्यादा रहेंगी। बेवजह का तनाव आपको परेशान करेगा। अप्रैल, जुलाई और अक्तूबर में आपको विशेष सावधानी बरतनी होगी। प्राणायाम को अपने जीवन में जरूर शामिल करें।
(लेखक के बारे में: अनिल कुमार ठक्कर देश के जाने-माने अरोमालॉजिस्ट हैं, जो चंद्र राशि यानी आपकी जन्म तारीख के आधार पर राशिफल व भविष्यफल बताते हैं।)
संपादक की पसंद