1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Mithun Rashifal 2026 In Hindi: मिथुन राशि वालों का करियर लेगा नया मोड़, संपत्ति में होगी वृद्धि लेकिन सेहत और संगति को लेकर रहें सतर्क

Mithun Rashifal 2026 In Hindi: मिथुन राशि वालों का करियर लेगा नया मोड़, संपत्ति में होगी वृद्धि लेकिन सेहत और संगति को लेकर रहें सतर्क

 Written By: Anil Kummar Thakkar Edited By: Naveen Khantwal
 Published : Dec 08, 2025 04:59 pm IST,  Updated : Dec 12, 2025 08:53 am IST

Mithun Rashifal 2026 In Hindi: मिथुन राशि के लोगों को साल 2026 में जीवन के कई क्षेत्रों में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। सेहत को लेकर इस राशि वालों को थोड़ा सतर्क रहने की आवश्यकता होगी। आइए विस्तार से जान लेते हैं मिथुन राशइ के जातकों का वार्षिक राशिफल।

Mithun Rashifal 2026- India TV Hindi
मिथुन राशिफल 2026 Image Source : INDIA TV

Mithun Rashifal 2026 In Hindi: देश के जाने-माने अरोमालॉजिस्ट अनिल ठक्कर जी के अनुसार 2026 मिथुन राशि के जातकों के करियर में अच्छे बदलाव लेकर आ सकता है। प्रेम जीवन में कुछ गलतफहमियां हो सकती हैं इसलिए सतर्क रहें। वहीं सेहत का मिजाज भी इस साल मिलाजुला रहेगा। आर्थिक रूप से इस राशि के जातक संपन्न हो सकते हैं, लेकिन फिजुलखर्च करने से आपको बचना होगा। चलिए जानते हैं आपकी करियर, आर्थिक, लव और स्वास्थ्य लाइफ के लिए कैसा रहेगा नया साल। 

मिथुन राशि करियर राशिफल 2026: प्रगतिदायक रहेगा नया साल 

  • मिथुन राशि के जातकों के करियर में बेहतर बदलाव इस साल आ सकते हैं। कुछ लोगों को नए अवसर इस साल मिल सकते हैं। आपको अपने संपर्कों से भी फायदा मिल सकता है। 
  • जनवरी से मार्च के बीच कुछ नया सीखने का विचार आप बना सकते हैं। मार्केटिंग, शिक्षा, प्रशिक्षण, लेखन, आईटी, मीडिया, सेल्स के क्षेत्र से जुड़े लोगों को प्रगति मिलेगी।
  • अप्रैल और जुलाई के दौरान कोई बड़ी उपलब्धि करियर के क्षेत्र में आपको मिल सकती है। कुछ लोगों को प्रमोशन भी मिलेगा। 
  • अगस्त से अक्टूबर के बीच विदेश यात्रा पर आप निकल सकते हैं। ये यात्राएं काम के सिलसिले में होंगी। 
  • नवंबर से दिसंबर के बीच आपके करियर में स्थिरता आएगी। पैसों में इजाफा इस दौरान हो सकता है। 

करियर को लेकर इन बातों का रखें ध्यान

  • फोकस की कमी हो सकती है, योग-ध्यान से लाभ होगा।
  • ऑफिस में होने वाली राजनीति से बचें।
  • एक बार में एक काम करें, ज्यादा चीजों को एकसाथ करने से सफलता मिलने में दिक्कतें आएंगी।
  • ज्यादा सोचने की बजाय कर्म पर ध्यान दें।
  • बुरी संगति से बचें। 

मिथुन राशि आर्थिक राशिफल 2026: उधार दिया पैसा मिल सकता है वापस

2026 मिथुन राशि के लिए दोहरे आय स्रोतों का साल है। अप्रैल से अक्टूबर के बीच आपको शेयर मार्केट से भी लाभ मिल सकता है। हालांकि साल की शुरुआत में जनवरी से मार्च के बीच आपको धन से जुड़े मामलों को लेकर सावधानी बरतनी होगी। इस साल आपको उधार दिया धन भी वापस मिलने के योग हैं। इसके साथ ही भाई-बहनों के सहयोग से भी आर्थिक लाभ होगा। नौकरी के साथ साइड इनकम के लिए पार्ट टाइम जॉब इस राशि के कई जातक इस साल कर सकते हैं, जिससे धन पर्याप्त मात्रा में प्राप्त होगा। 

मिथुन राशि लव राशिफल 2026: पार्टनर के साथ न करें अपशब्दों का इस्तेमाल

लव लाइफ में अच्छे बदलाव दिखेंगे। अप्रैल से सितंबर के बीच सिंगल लोग मिंगल कर सकते हैं। हालांकि जो लोग पहले से प्रेम संबंध में हैं उन्हें शब्दों का इस्तेमाल सोच-समझकर करना चाहिए नहीं तो गलतफहमियां पैदा हो सकती हैं। विवाहित जातकों के लिए सितंबर से दिसंबर तक का समय बेहद खूबसूरत रह सकता है। इस साल कुछ लोग अपने पार्टनर के साथ मिलकर लंबी दूरी की यात्राएं करते भी देखे जा सकते हैं। 

मिथुन राशि स्वास्थ्य राशिफल 2026: सेहत में आ सकते हैं उतार-चढ़ाव

सेहत को लेकर सतर्क आपको रहना होगा। कुछ लोगों को कंधे में दर्द, अनिद्रा, सिर में दर्द जैसी समस्याएं हो सकती हैं। ओवरथिकिंग करने से बचें। मार्च, जुलाई और अक्टूबर के महीनों में आपको सेहत को लेकर सबसे ज्यादा सतर्क रहना होगा। खुद को फिट रखने के लिए योग ध्यान करें और नियमित रूप से अपना चेकअप डॉक्टर से करवाते रहें। 

(लेखक के बारे में: अनिल कुमार ठक्कर देश के जाने-माने अरोमालॉजिस्ट हैं, जो चंद्र राशि यानी आपकी जन्म तारीख के आधार पर राशिफल व भविष्यफल बताते हैं।)

सभी 12 राशियों का वार्षिक राशिफल 2026

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।