1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Tula Rashifal 2026 In Hindi: तुला राशि वालों के लिए अप्रैल-अगस्त का समय रहेगा शानदार, करियर में मिलेगी सुनहरी सफलता, पढ़ें अपना वार्षिक राशिफल 2026

Tula Rashifal 2026 In Hindi: तुला राशि वालों के लिए अप्रैल-अगस्त का समय रहेगा शानदार, करियर में मिलेगी सुनहरी सफलता, पढ़ें अपना वार्षिक राशिफल 2026

 Written By: Anil Kumar Thakkar Edited By: Laveena Sharma
 Published : Dec 12, 2025 08:44 am IST,  Updated : Dec 12, 2025 08:51 am IST

Tula Rashifal 2026 In Hindi (तुला राशि वार्षिक राशिफल 2026): देश के जाने-माने अरोमालॉजिस्ट अनिल ठक्कर जी के अनुसार तुला राशि वालों की करियर लाइफ के लिए ये साल बढ़िया रहेगा। अप्रैल-अगस्त का समय करियर के लिहाज से सबसे शानदार रहने वाला है।

tula rashifal- India TV Hindi
तुला वार्षिक राशिफल 2026 Image Source : INDIA TV

Tula Rashifal 2026 In Hindi (तुला राशि वार्षिक राशिफल 2026): तुला राशि के स्वामी शुक्र देव हैं। शुक्र के कारण ही इस राशि के लोगों को लग्जरी काफी आकर्षित करती है। ये लोग अपने लाइफस्टाइल पर काफी ज्यादा पैसा खर्च करते हैं। नया साल इनके लिए काफी सकारात्मक दिखाई दे रहा है। इस साल नौकरी में नए अवसर मिलेंगे। विदेश के काम में लाभ कमाएंगे। साइड इनकम के भी अवसर मिलेंगे। चलिए अब जानते हैं तुला वालों का विस्तृत वार्षिक राशिफल 2026।

तुला राशि करियर राशिफल 2026: अप्रैल-अगस्त में प्रमोशन मिलने के योग

  • जनवरी-मार्च में करियर में धीमी प्रगति होगी। निर्णय लेने में असमंजस होगी। टीम में मतभेद की संभावना है। ऑफिस में समरसता बनाए रखने की जरूरत होगी।
  • अप्रैल-अगस्त में प्रमोशन मिलने के योग हैं। कार्यस्थल पर नई भूमिका मिलेगी। काम का बोझ बढ़ेगा लेकिन परिणाम शानदार रहेंगे। नई साझेदारियां और सहयोग मिलेगा। कानूनी व सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। सोशल रेपुटेशन में वृद्धि होगी। कॉर्पोरेट, HR, मीडिया, क्रिएटिव फ़ील्ड में बड़ी सफलता हाथ लगेगी।
  • सितंबर-दिसंबर में नए जॉब के अवसर प्राप्त होंगे। नेटवर्किंग से व्यापार में वृद्धि होगी। 

करियर में इन बातों का रखें ध्यान

  • नेटवर्किंग को सक्रिय रखें।
  • रिलेशनशिप डिस्ट्रैक्शन्स कम करें।
  • अप्रैल तक धैर्य बनाए रखें।

तुला राशि आर्थिक राशिफल 2026: जून-अक्टूबर बचत के लिए सबसे अच्छा समय 

अप्रैल से इनकम में बढ़ोतरी होने लगेगी। साइड-इनकम के अवसर मिलेंगे। बिजनेस वालों को मुनाफा होगा। जून-अक्टूबर बचत के लिए सबसे अच्छा समय है। फरवरी-मार्च में अचानक खर्च बढ़ सकते हैं। हालांकि ये साल रियल एस्टेट से जुड़े लोगों के लिए शानदार रहेगा। साझेदारी वाले व्यवसाय में सावधानी की जरूरत होगी। स्वास्थ्य, घर की मरम्मत, यात्रा और पारिवारिक कार्यक्रमों में पैसा अधिक खर्च हो सकता है। 

तुला राशि स्वास्थ्य राशिफल 2026: मई-अगस्त में ऊर्जा में वृद्धि होगी

सिरदर्द परेशान करेगा। त्वचा से संबंधित समस्याएं होंगी। हार्मोन में असंतुलन बना रहेगा। मई-अगस्त में ऊर्जा में वृद्धि होगी। नींद में सुधार होगा। सितंबर-दिसंबर में हल्का कमर दर्द रहेगा। मौसम बदलने से सर्दी-खांसी परेशान करेगी। काम का दबाव बढ़ने से चिंता रहेगी। हेल्थ अच्छी रखनी है तो पानी की मात्रा बढ़ाएं। पर्याप्त मात्रा में नींद लें। बाहर का खाना खाने से बचें।

तुला लव राशिफल 2026: अप्रैल-जुलाई के बीच सोलमेट मिलने की संभावना

  • अविवाहित लोगों को अप्रैल-जुलाई में सच्चा सोलमेट मिल सकता है।
  • पुराने रिश्ते भी मजबूत होंगे। 
  • सामाजिक आयोजनों में साथी मिलने की संभावना है।
  • जनवरी-मार्च में रिश्तों में गलतफहमियां बढ़ सकती हैं। अप्रैल के बाद से रिलेशनशिप में सुधार आने लगेगा।
  • विवाहित लोगों के लिए साल अनुकूल दिखाई दे रहा है। अक्टूबर-दिसंबर गर्भधारण के लिए अनुकूल समय है।
  • भाई-बहनों से संबंध मजबूत होंगे। 

(लेखक के बारे में: अनिल कुमार ठक्कर देश के जाने-माने अरोमालॉजिस्ट हैं, जो चंद्र राशि यानी आपकी जन्म तारीख के आधार पर राशिफल व भविष्यफल बताते हैं।)

सभी 12 राशियों का वार्षिक राशिफल 2026

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।