Singh Rashifal 2026 In Hindi (सिंह राशि वार्षिक राशिफल 2026): सिंह राशि सूर्य द्वारा शासित होती है और अंकज्योतिष अनुसार नया साल सूर्य का ही है। ऐसे में 2026 आपके लिए प्रतिष्ठा, अधिकार, आर्थिक प्रगति, क्रिएटिव सफलता और रिश्तों में स्पष्टता लेकर आ रहा है। यह साल आपकी व्यक्तित्व शक्ति, नेतृत्व क्षमता और आकर्षण को और भी ज्यादा बढ़ा देगा। चलिए जानते हैं 2026 का विस्तृत सिंह राशिफल।
अहंकार से बचना होगा नहीं तो नुकसान झेलना पड़ सकता है। टीम को मैनेज करने में दिक्कत आएगी। समझदारी से काम लेना होगा। नेतृत्व करते समय सावधानी बरतनी होगी।
जनवरी से अप्रैल तक का समय आर्थिक मामलों के लिए शानदार है। आय में बढ़ोतरी होगी। मई से अगस्त के बीच संपत्ति में लाभ मिलेगा तो वहीं सितंबर से दिसंबर तक का समय बचत के लिहाज से बढ़िया रहेगा। इस दौरान बड़ी खरीदारी के भी योग बन रहे हैं। सैलरी में बढ़ोतरी होगी। क्रिएटिव असाइनमेंट्स और ब्रांड कोलैबरेशन में लाभ मिलेगा। रियल एस्टेट, सोना, लग्जरी आइटम और लॉन्ग टर्म SIP में निवेश अच्छा रहेगा। इस साल बिजनेस में विस्तार भी कर सकते हैं। अगर इस साल के खर्चों की बात करें तो आप यात्रा, घर की सजावट, पारिवारिक आयोजनों और लग्जरी शॉपिंग पर काफी पैसे खर्च करेंगे। वहीं संपत्ति की बिक्री में अच्छा मुनाफा होने की उम्मीद है।
इस साल हृदय, ब्लड प्रेशर, आंखों और रीढ़ की हड्डी से जुड़ी समस्याएं आ सकती हैं। BP में उतार-चढ़ाव रहेगा। थकान काफी महसूस होगी। सिरदर्द भी परेशान कर सकते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से मार्च, जून और सितंबर का महीना सबसे मुश्किल साबित हो सकता है। अच्छी सेहत के लिए योग को अपने जीवन में शामिल करें। पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं और अच्छी धूप लें।
(लेखक के बारे में: अनिल कुमार ठक्कर देश के जाने-माने अरोमालॉजिस्ट हैं, जो चंद्र राशि यानी आपकी जन्म तारीख के आधार पर राशिफल व भविष्यफल बताते हैं।)
संपादक की पसंद