Tulsi Vivah Geet 2025: मेरी प्यारी तुलसा जी बनेंगी दुल्हनियां...देखें तुलसी विवाह के पावन गीत
Written By : Laveena Sharma
Published : Oct 30, 2025 02:57 pm IST,
Updated : Nov 05, 2025 12:57 pm IST
Tulsi Vivah Geet 2025: तुलसी विवाह के समय कई मंगल गीत गाए जाते हैं जिनके बिना ये महत्वपूर्ण अनुष्ठान अधूरा सा लगता है। इसलिए हम आपके लिए लेकर आए हैं तुलसी विवाह के लोकप्रिय गीतों के लिरिक्स।

Tulsi Vivah Geet 2025 (तुलसी विवाह गीत): तुलसी विवाह एक बेहद ही पवित्र और महत्वपूर्ण अनुष्ठान है। जिसका आयोजन देवउठनी एकादशी से लेकर कार्तिक पूर्णिमा के मध्य किसी भी शुभ दिवस पर किया जा सकता है। वैसे अधिकांश लोग तुलसी विवाह महोत्सव का आयोजन कार्तिक शुक्ल पक्ष की द्वादशी और कार्तिक पूर्णिमा के दिन करते हैं। वैसे आप अपनी सुविधानुसार देवउठनी एकादशी से लेकर कार्तिक पूर्णिमा तक के बीच में कभी भी तुलसी माता का विवाह करा सकते हैं। यहां आप देखेंगे तुलसी विवाह के दौरान गाए जाने वाले मंगल गीतों के लिरिक्स।
तुलसी विवाह गीत लिरिक्स (Tulsi Vivah Geet Lyrics)
- मेरी प्यारी तुलसा जी बनेंगी दुल्हनियां...
- सजके आयेंगे दूल्हे राजा।
- देखो देवता बजायेंगे बाजा...
- सोलह सिंगार मेरी तुलसा करेंगी।
- हल्दी चढ़ेगी मांग भरेगी...
- देखो होठों पे झूलेगी नथनियां।
- देखो देवता...
- देवियां भी आई और देवता भी आए।
- साधु भी आए और संत भी आए...
- और आई है संग में बरातिया।
- देखो देवता...
- गोरे-गोरे हाथों में मेहंदी लगेगी...
- चूड़ी खनकेगी ,वरमाला सजेगी।
- प्रभु के गले में डालेंगी वरमाला।
- देखो देवता...
- लाल-लाल चुनरी में तुलसी सजेगी...
- आगे-आगे प्रभु जी पीछे तुलसा चलेगी।
- देखो पैरो में बजेगी पायलियां।
- देखो देवता...
- सज धज के मेरी तुलसा खड़ी है...
- डोली मंगवा दो बड़ी शुभ घड़ी है।
- देखो आंखों से बहेगी जलधारा।
- देखो देवता...
तुलसी मैया सदा कृपा बनाये रखना
- हे तुलसी मैया सदा कृपा बनाये रखना
- इस अंगना को सदा मेह्काये रखना,
- हे तुलसी मैया सदा कृपा बनाये रखना
- विष्णु प्रिया भगतन की प्यारी,
- तीन लोक तेरी छठा निराली,
- छत्र छाया ये अपनी बनाये रखना,
- हे तुलसी मैया सदा कृपा बनाये रखना
- दुःख संकट न कोई सताए,
- विपता ना कोई हम को डराए,
- अपने आँचल में हम को छुपाये रखना
- हे तुलसी मैया सदा कृपा बनाये रखना
- सरल स्भाब आप अति भावे,
- वास आप का सुख पोह्चावे,
- प्रेम किरपा सदा ये बरसाए रखना
- हे तुलसी मैया सदा कृपा बनाये रखना
- शाली ग्राम संग सदा तुम्हारे,
- सब भगतन के काज सवारे,
- प्रीत भगतो से सदा ही निभाये रखना
- हे तुलसी मैया सदा कृपा बनाये रखना
मेरे अंगना में तुलसी का ब्याह सखियों लिरिक्स
- मेरे अंगना में तुलसी का ब्याह सखियों
- पत्ते पत्ते पे मोहन का नाम सखियों
- आज तुलसी का सोलह सृंगार सखियों
- पत्ते पत्ते पे मोहन का नाम सखियों
- तुलसी के ब्याह में गणपत जी आये
- गणपत जी आये संग में रिद्धि सिद्धि लाये
- रिद्धि सिद्धि बरसाये सुहाग सखियों
- पत्ते पत्ते पे मोहन का नाम सखियों
- मेरे अंगना में तुलसी का ब्याह सखियों
- पत्ते पत्ते पे मोहन का नाम सखियों
- तुलसी के ब्याह में भोले जी आये
- भोले जी आये संग में गौरा को लाये
- गौरा रानी बरसाये सुहाग सखियों
- पत्ते पत्ते पे मोहन का नाम सखियों
- मेरे अंगना में तुलसी का ब्याह सखियों
- पत्ते पत्ते पे मोहन का नाम सखियों
- तुलसी के ब्याह में विष्णु जी आये
- विष्णु जी आये संग में लक्ष्मी जी को लाये
- लक्ष्मी जी बरसाये सुहाग सखियों
- पत्ते पत्ते पे मोहन का नाम सखियों
- मेरे अंगना में तुलसी का ब्याह सखियों
- पत्ते पत्ते पे मोहन का नाम सखियों
- तुलसी के ब्याह में रामा जी आये
- रामा जी आये संग में सीता जी को लाये
- सीताजी बरसाये सुहाग सखियों
- पत्ते पत्ते पे मोहन का नाम सखियों
- मेरे अंगना में तुलसी का ब्याह सखियों
- पत्ते पत्ते पे मोहन का नाम सखियों
नमो नमो तुलसी महारानी लिरिक्स
- नमो नमो तुलसा महारानी,
- नमो नमो हर जी पटरानी।
- कौन से महीने बीज को बोया,
- तो कोनसे महीने में हुई हरियाली ।
- नमो नमो….
- सावन में मैया बीज को बोया ,
- तो भादो मास हुई हरियाली ।
- नमो नमो….
- कौन से महीने में हुई तेरी पूजा तो,
- कौन से महीने में हुई पटरानी ।
- नमो नमो….
- कार्तिक में हुई तेरी पूजा,
- तो मंगसर मास हुई पटरानी ।
- नमो नमो….
- बाई तुलसी थे जपतप कीन्हा,
- सालगराम हुई पटरानी ।
- नमो नमो….
- बारह बरस जीजी कार्तिक नहाई,
- सालगराम हुई पटरानी ।
- नमो नमो….
- छप्पन भोग धरे हरि आगे,
- तो बिन तुलसा हरि एक न मानी ।
- नमो नमो….
- सांवरी सखी मईया तेरो जस गावे ,
- तो चरणा में वासो छीजो महारानी।
- नमो नमो तुलसा महारानी
- नमो नमो हर जी पटरानी।
तुलसा तेरी डाली पर श्याम बसते लिरिक्स
- तुलसा तेरी डाली पर श्याम बसते
- श्याम बस तेरी घनश्याम बसते
- तुलसा तेरी डाली पर शाम बसते
- एक तरफ सीता एक तरफ लक्ष्मण
- बीच में राम भगवान बसते
- तुलसा तेरी डाली पर
- एक और ब्रह्मा एक और ब्रह्माणी
- बीच में वेदों के ज्ञान बसते
- तुलसा तेरी डाली थी श्याम बसते
- एक और विष्णु एक और लक्ष्मी
- बीच में धन के भंडार बसते
- तुलसा तेरी डाली पर
- एक और भोला एक और गोरा
- बीच में डमरू के तान बजते
- तुमसा तेरी डाली पर श्याम बसता
- एक और रिद्धि एक और सिद्धि
- बीच में गणपति साक्षात
- बसते तुलसा तेरी डाली पर
- एक और राधा एक और रुक्मणी
- बीच में कान्हा के प्राण बसते
- तुलसा तेरी डाली पर
पूछ रही तुलसा बताओ गिरधारी लिरिक्स
- पूछ रही तुलसा बताओ गिरधारी,
- पूछ रही तुलसा बताओ गिरधारी,
- मैं लागू प्यारी या राधिका है प्यारी,
- पूछ रही तुलसा बताओ गिरधारी,
- मैं लागू प्यारी या राधिका है प्यारी।
- मधुबन में तूने बांसुरी बजाई,
- सब सखियां घर घर से बुलाई,
- सखियों की यारी लगे तुमको प्यारी,
- मैं लागू प्यारी या राधिका है प्यारी,
- पूछ रही तुलसा बताओ गिरधारी,
- मैं लागू प्यारी या राधिका है प्यारी।
- गोकुल में छुपके माखन चुराये,
- ग्वाल वालों सब बांट बांट खाये,
- अच्छी लगे तो जग वालों की यारी,
- मैं लागू प्यारी या राधिका है प्यारी,
- पूछ रही तुलसा बताओ गिरधारी,
- मैं लागू प्यारी या राधिका है प्यारी।
- सारा बृज ढूंढा वृंदावन में छुप गये,
- हमसे क्यों रहते हो दूर दूर हट के,
- दर्शन को प्यासी है अखियां हमारी,
- मैं लागू प्यारी या राधिका है प्यारी,
- पूछ रही तुलसा बताओ गिरधारी,
- मैं लागू प्यारी या राधिका है प्यारी।
- निधिवन में कान्हा तूने रास रचाया,
- खुद नाचे और सब को नचाया,
- हमको क्यों भूल गये गिरधारी,
- मैं लागू प्यारी या राधिका है प्यारी,
- पूछ रही तुलसा बताओ गिरधारी,
- मैं लागू प्यारी या राधिका है प्यारी।
- पूछ रही तुलसा बताओ गिरधारी,
- पूछ रही तुलसा बताओ गिरधारी,
- मैं लागू प्यारी या राधिका है प्यारी,
- पूछ रही तुलसा बताओ गिरधारी,
- मैं लागू प्यारी या राधिका है प्यारी।
यह भी पढ़ें:
Kartik Purnima 2025: कार्तिक पूर्णिमा कब है 4 या 5 नवंबर, जानिए इस दिन दीपदान कैसे करें