1. Hindi News
  2. धर्म
  3. November Luckiest Zodiac Sign: नवंबर में इन 3 राशि वालों का बजेगा डंका, बिजनेस में होगा तगड़ा मुनाफा, नौकरी वाले भी खूब कमाएंगे लाभ

November Luckiest Zodiac Sign: नवंबर में इन 3 राशि वालों का बजेगा डंका, बिजनेस में होगा तगड़ा मुनाफा, नौकरी वाले भी खूब कमाएंगे लाभ

 Written By: Astrologer Chirag Edited By: Laveena Sharma
 Published : Oct 30, 2025 02:20 pm IST,  Updated : Oct 31, 2025 06:22 am IST

November Luckiest Zodiac Sign: नवंबर में ग्रह-नक्षत्रों का ऐसा शुभ संयोग बन रहा है जिससे तीन राशि वालों की किस्मत चमक जाएगी। इन राशियों के लोगों को हर काम में सफलता मिलेगी। जानिए ये कौन सी राशियां हैं।

rashifal- India TV Hindi
नवंबर की लकी राशियां Image Source : FREEPIK

November Luckiest Zodiac Sign: नवंबर का महीना कर्क, सिंह और धनु वालों के लिए बेहद शुभ साबित होने वाला है। इन राशियों के लोगों को सुनहरी सफलता मिलेगी। करियर में अच्छी ग्रोथ पाएंगे। आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे। बिजनेस में तगड़ा मुनाफा होगा। विदेश यात्रा के भी योग बनेंगे। इस महीने आप अपनी बुद्धि से हर आपदा को बेहतर अवसर में बदल सकते हैं। कार्यस्थल पर पदोन्नति या महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। चलिए अब जानते हैं इन राशियों का नवंबर का राशिफल विस्तार से यहां।

कर्क राशिफल नवंबर 2025: कारोबार में आपको मनचाहा मुनाफा मिलेगा

नवंबर का महीना कर्क राशि वालों के लिए सौभाग्य लेकर आएगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे। कारोबार में आपको मनचाहा मुनाफा मिलेगा। महीने के दूसरे सप्ताह में करियर कारोबार में लंबी दूरी की यात्रा संभव है। यात्रा सुखद रहेगी और इच्छित सफलता देगी। सत्ता और सरकार से जुड़े लोगों के लिए यह बड़ी सफलता वाला साबित होगा। प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे लोगों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आय के नये स्रोत बनेंगे। व्यापार में इच्छित लाभ होगा। दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा। जीवनसाथी के साथ सुखद पल बिताने और पर्यटन का अवसर मिलेगा। 

सिंह राशिफल नवंबर 2025: बड़े आर्थिक लाभ का स्रोत बनेगा

सिंह राशि के जातकों के लिए यह महीना पिछले महीने की तुलना में अधिक शुभ और सफलतादायक है। करियर और बिजनेस के सिलसिले में की गई यात्राएं सुखद साबित होंगी और वांछित सफलता दिलाएगी। खास बात यह है कि इस महीने आपको घर और बाहर दोनों जगह लोगों से भरपूर सहयोग मिलेगा। भविष्य में बड़े आर्थिक लाभ का स्रोत बनेगा। कामकाजी महिलाओं के लिए यह समय बड़ी सफलता या उपलब्धि लेकर आएगा। महीने के मध्य में आपको मकान और वाहन संबंधी सुख मिलेगा। 

धनु राशिफल नवंबर 2025: बिजनेस से जुड़े अच्छे मौके मिलेंगे

धनु राशि वाले इस महीने अपनी बुद्धि से हर आपदा को अपने लिए बेहतर अवसर में बदल सकते हैं। महीने की शुरुआत में आपको करियर और बिजनेस से जुड़े अच्छे मौके मिलेंगे। अगर आप रोजगार की तलाश में हैं तो आपकी तलाश पूरी होगी। कार्यस्थल पर पदोन्नति या महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मिल सकती हैं।

(ज्योतिषी चिराग दारूवाला विशेषज्ञ ज्योतिषी बेजान दारूवाला के पुत्र हैं। उन्हें प्रेम, वित्त, करियर, स्वास्थ्य और व्यवसाय पर विस्तृत ज्योतिषीय भविष्यवाणियों के लिए जाना जाता है।)

यह भी पढ़ें:

Numerology: सभी की फेवरेट होती हैं इस मूलांक की लड़कियां, सरल स्वभाव से जीत लेती हैं सभी का दिल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।