1. Hindi News
  2. धर्म
  3. 7 जुलाई से शुरू होगी वरुण की उल्टी चाल, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा उछाल, हर काम में मिलेगी सफलता!

7 जुलाई से शुरू होगी वरुण की उल्टी चाल, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा उछाल, हर काम में मिलेगी सफलता!

7 जुलाई 2026 को वरुण ग्रह मीन राशि में वक्री यानी उल्टी चाल शुरू करने जा रहा है। ज्योतिष अनुसार वरुण यानी नेप्च्यून का वक्री होना 4 राशियों के लिए बेहद शुभ साबित होगा। चलिए जानते हैं ये कौन सी राशियां हैं।

varun- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV वरुण ग्रह की उल्टी चाल

ज्योतिष अनुसार जब भी किसी ग्रह की चाल में बदलाव होता है तो उसका कुछ न कुछ प्रभाव सभी राशियों पर पड़ता है। 7 जुलाई 2026 को वरुण ग्रह मीन राशि में उल्टी चाल शुरू करने जा रहा है और 13 दिसंबर तक ये इसी स्थिति में रहेगा। बता दें ज्योतिष में वरुण को अध्यात्म, अंतर्ज्ञान, कल्पनाशीलता और रचनात्मकता का कारक माना जाता है। वहीं मीन वरुण की प्रिय राशि है। ऐसे में इस राशि में इस ग्रह का वक्री होना कुछ राशियों के लिए फायदेमंद साबित होगा। ज्योतिष अनुसार इन राशियों के करियर में बड़ा उछाल आएगा। चलिए आपको बताते हैं ये कौन सी राशियां हैं।

वृषभ राशि (Taurus) 

वृषभ राशि वालों के लिए वरुण की वक्री चाल लाभकारी साबित होगी। करियर और धन के मामले में सफलता मिलेगी। करियर में बंपर उछाल देखने को मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिलने के योग बन रहे हैं। सैलरी में अच्छी बढ़ोतरी भी मिल सकती है। इस दौरान नौकरी के बड़े ऑफर भी मिल सकते हैं। अटके हुए प्रोजेक्ट्स दोबारा शुरू होंगे। अचानक से धन की प्राप्ति के संकेत मिल रहे हैं।

कर्क राशि (Cancer) 

कर्क राशि वालों के लिए वरुण की उल्टी चाल फायदेमंद साबित होगी। कार्यस्थल पर आपके काम की खूब तारीफ होगी। आपको हर काम में बॉस का सहयोग मिलेगा। आप कार्यस्थल पर अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब रहेंगे। विदेश में नौकरी पाने का सपना पूरा हो सकता है। अटके हुए काम पूरे होंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio) 

वृश्चिक राशि वालों के लिए वरुण का वक्री होना शुभ साबित होगा। आर्थिक स्थिति में जबरदस्त सुधार आएगा। क्रिएटिव फील्ड से जुड़े लोगों को बड़ी सफलता मिलेगी। आप नए आइडियाज पर काम करेंगे।बिजनेस में नई ऊंचाई छूने में कामयाब रहेंगे। पैतृक संपत्ति से भी अच्छा लाभ प्राप्त हो सकता है।

मीन राशि (Pisces) 

मीन राशि वालों के लिए भी वरुण की वक्री चाल फायदेमंद दिखाई दे रही है। आपको करियर में बड़ी कामयाबी मिलेगी। आपके निर्णय लेने की क्षमता मजबूत होगी। जिस भी काम में हाथ डालेंगे सफल होंगे। नए काम की शुरुआत भी कर सकते हैं। बिजनेस में विस्तार होगा। नौकरी वालों को प्रमोशन मिलने और सैलरी बढ़ने के प्रबल आसार दिखाई दे रहे हैं।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

कुंभ राशि पर साढ़ेसाती का अंतिम चरण, 3 जून 2027 तक भूलकर भी न करें ये गलतियां!

बुध का गोचर करा सकता है बड़ा नुकसान, 7 से 24 जुलाई तक ये 3 राशियां रहें सावधान