1. Hindi News
  2. धर्म
  3. कुंभ राशि पर साढ़ेसाती का अंतिम चरण, 3 जून 2027 तक भूलकर भी न करें ये गलतियां!

कुंभ राशि पर साढ़ेसाती का अंतिम चरण, 3 जून 2027 तक भूलकर भी न करें ये गलतियां!

 Published : Jul 07, 2026 09:57 am IST,  Updated : Jul 07, 2026 09:57 am IST

कुंभ राशि वालों पर इस समय साढ़ेसाती का तीसरा और आखिरी चरण चल रहा है। ऐसे में इस राशि वालों को 3 जून 2027 तक विशेष सावधानी बरतनी होगी। इस दौरान किसी भी काम में जल्दबाजी करना भारी नुकसान पहुंचा सकता है।

kumbh rashi- India TV Hindi
कुंभ राशि वाले रहें सावधान Image Source : INDIA TV

कर्मफल दाता शनि देव इस समय मीन राशि में हैं और 3 जून 2027 से ये मेष राशि में गोचर शुरू कर देंगे। तब तक कुंभ राशि वालों पर साढ़ेसाती का आखिरी चरण रहेगा, तो वहीं मीन राशि पर इसका दूसरा चरण और मेष राशि वालों पर इसका पहला चरण रहेगा। ज्योतिषीय शास्त्र अनुसार, साढ़ेसाती का अंतिम चरण जाते-जाते इंसान को बहुत कुछ सिखा कर और देकर जाता है। लेकिन अगर इस दौरान जाने-अनजाने में कुछ गलतियां कर दी जाएं, तो ये चरण भारी नुकसान भी पहुंचा सकता है। अगर आप भी चाहते हैं कि साढ़ेसाती का अंतिम चरण आपका सुख से बीते तो इस दौरान कुछ गलतियां भूलकर भी न करें। 

आइए जानते हैं कुंभ राशि वालों को 3 जून 2027 तक किन बातों का ध्यान रखना है

  • शनि साढ़ेसाती के दौरान भूलकर भी अपने अधीन काम करने वाले कर्मचारियों विशेष रूप से सफाईकर्मियों या किसी गरीब के साथ बुरा व्यवहार न करें। ऐसी मान्यता है कि जो व्यक्ति अपने से कमजोर लोगों का अपमान करता है या उन्हें नुकसान पहुंचाने की कोशिश करता है, उससे शनि देव नाराज हो जाते हैं। 
  • कहते हैं जो व्यक्ति गलत कार्यों या गलत तरीके से पैसा कमाता है उससे भी शनि नाराज हो जाते हैं। ऐसे लोगों को साढ़ेसाती के दौरान भयंकर कष्ट भोगना पड़ता है। यदि कुंभ वाले साढ़ेसाती के अंतिम चरण में  गलत काम करते हैं, तो कोर्ट-कचहरी के मामलों में फंसना पड़ सकता है।
  • शनि देव मेहनत पसंद करते हैं, इसलिए साढ़ेसाती के दौरान जितना हो सके मेहनत करें। खासतौर से साढ़ेसाती के अंतिम चरण में आलस करने की आदत पूरी तरह से छोड़ दें, नहीं तो आपका भारी नुकसान हो सकता है। 
  • साढ़ेसाती के दौरान कोई भी निवेश सोचे-समझकर करें। साथ ही नया काम भी शुरू करने से बचें।
  • शनि देव अनुशासित, सरल और संस्कारी जीवन जीने वाले लोगों को पसंद करते हैं, इसलिए साढ़ेसाती के दौरान घर के बुजुर्गों और अपने गुरुओं का अपमान भूलकर भी न करें। कहते हैं ऐसा करने से घर की बरकत रुक जाती है।
  • साढ़ेसाती के अंतिम चरण में पैरों, हड्डियों और पेट से जुड़ी समस्याएं होने का खतरा रहता है, ऐसे में अपनी सेहत का विशेष रूप से ख्याल रखें।

साढ़ेसाती के दौरान शनि को प्रसन्न करने के लिए क्या करें?

  • शनिवार को काली उड़द, काला तिल, काले जूते, सरसों का तेल या छाता किसी जरूरतमंद को अवश्य दान करें।
  • इस दौरान महामृत्युंजय मंत्र या शनि देव के मंत्र का भी जाप जरूर करें।
  • शनिवार की शाम को पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक भी जरूर जलाएं।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

Shani ki Ulti Chaal 2026: शनि की उल्टी चाल इन 4 राशियों के लिए रहेगी वरदान, करियर में आएगा बड़ा उछाल

Numerology: शनि देव के लाडले होते हैं इस मूलांक के लोग, कड़ी मेहनत से रच देते हैं इतिहास, 35 के बाद शुरू होता है इनका गोल्डन टाइम!

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।