1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Vastu Tips: नवंबर 2025 सुधारेगा अगला साल! 2026 में घर बुलाना चाहते हैं धन और समृद्धि, तो इसी महीने घर ले आएं ये 5 चीजें

Vastu Tips: नवंबर 2025 सुधारेगा अगला साल! 2026 में घर बुलाना चाहते हैं धन और समृद्धि, तो इसी महीने घर ले आएं ये 5 चीजें

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताया गया है जो घर में सुख, शांति और समृद्धि लाती हैं। अगर आप 2026 में धन, सफलता और सुख चाहते हैं, तो नवंबर का महीना ये वास्तु उपाय करने के लिए सबसे उपयुक्त है। ये छोटे उपाय आपके घर का माहौल बदलकर जीवन में नई ऊर्जा ला सकते हैं।

Vastu Tips- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK/CANVA नवंबर 2025 में घर लाएं ये 5 चीजें

Vastu Remedies for 2026 Wealth: साल ग्यारहवें माह के साथ 2025 अब अपने आखिरी पड़ाव पर है। इस साल दुनिया में कई बड़ी घटनाएं हुई। ऐसे में हर कोई आने वाले साल 2026 को खुशियों और समृद्धि से भरपूर बनाना चाहता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, नवंबर का महीना घर में सकारात्मक ऊर्जा और धन का प्रवाह बढ़ाने के लिए बेहद शुभ होता है।

अगर इस समय घर में कुछ खास वास्तु की चीजें खरीदकर लाने से आने वाला साल आपके लिए भाग्यशाली बन सकता है। इनमें श्रीयंत्र, पारद शिवलिंग, पिरिट क्रिस्टल बॉल, शालिग्राम और स्वस्तिक यंत्र आदि शामिल है। ज्योतिषियों के कहना है कि नवंबर के महीने में इन वास्तु की चीजों को घर में लाना से 2026 में धन, सफलता और शांति का योग बनेगा।

1. श्रीयंत्र: धन और सफलता का प्रतीक

श्रीयंत्र को देवी लक्ष्मी का स्वरूप माना गया है। इसे घर में रखने से पैसों की तंगी दूर होती है और नए अवसर मिलते हैं। इसे पूजा घर, ऑफिस की मेज या तिजोरी के पास उत्तर-पूर्व दिशा में लाल या पीले कपड़े पर रखें। इससे घर में समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है।

2. पारद शिवलिंग: वास्तु दोष और बुरी नजर से रक्षा

पारा धातु से बना पारद शिवलिंग घर की नकारात्मक ऊर्जा को दूर करता है। इसकी पूजा से घर में शांति, स्वास्थ्य और सौहार्द बढ़ता है। इसे पूजा घर में स्थापित करें और रोज जल चढ़ाएं। मान्यता है कि इससे भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और घर की सभी बाधाएं दूर होती हैं।

3. पिरिट क्रिस्टल बॉल: धन आकर्षित करने वाली चीज

पिरिट, जिसे "फूल्स गोल्ड" भी कहा जाता है, वास्तु में धन और आत्मविश्वास बढ़ाने वाला माना गया है। इसे ऑफिस की मेज, दुकान के कैश काउंटर या घर के उत्तर दिशा में रखने से पैसा आकर्षित होता है और निर्णय लेने की क्षमता बढ़ती है।

4. शालिग्राम: भगवान विष्णु का पवित्र स्वरूप

शालिग्राम को भगवान विष्णु का प्रतीक माना जाता है। इसे घर में रखने से परिवार में सुख, शांति और आध्यात्मिक उन्नति आती है। इसे पूजा घर में तुलसी के पौधे के पास या विष्णु मूर्ति के साथ रखें। इसकी नियमित पूजा दूध, दही, घी, शहद और गंगाजल से करें।

5. स्वस्तिक यंत्र: शुभता और सकारात्मकता का संकेत

स्वस्तिक का चिन्ह हिंदू धर्म का सबसे पवित्र और मंगलकारी चिन्ह है। इसे मुख्य दरवाजे, दुकान या गाड़ी पर लगाने से बुरी शक्तियां दूर रहती हैं। लाल रंग का स्वस्तिक सबसे शुभ माना जाता है और यह घर में सुख-समृद्धि बनाए रखता है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें: जेमस्टोन रिंग हमेशा पहने रहना कितना है जरूरी? रत्न वाली अंगूठी बार-बार उतारना शुभ या अशुभ? जानिए क्या कहता है ज्योतिष विज्ञान

Lucky Gemstone: भाग्य जगाने वाला रत्न! पहनते ही खुलेंगे तरक्की के रास्ते, दूर होगी पैसों की किल्लत