1. Hindi News
  2. धर्म
  3. बिना मिट्टी के उगने वाले ये 3 पौधे हैं मां लक्ष्मी को बेहद प्रिय, वास्तु अनुसार घर में कभी नहीं होगी पैसों की तंगी!

बिना मिट्टी के उगने वाले ये 3 पौधे हैं मां लक्ष्मी को बेहद प्रिय, वास्तु अनुसार घर में कभी नहीं होगी पैसों की तंगी!

पेड़-पौधे घर की खूबसूरती तो बढ़ाते ही हैं साथ ही घर की हवा को भी शुद्ध करते हैं। साथ ही इनका सीधा संबंध हमारी आर्थिक स्थिति और सुख-समृद्धि से भी होता है। आज हम आपको 3 ऐसे लकी पौधों के बारे में बताएंगे जिन्हें घर में लगाने से मां लक्ष्मी का सीधा आशीर्वाद प्राप्त होता है।

घर की किस दिशा में लाएं...- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV घर की किस दिशा में लाएं ये लकी पौधे?

वास्तु शास्त्र में तीन ऐसे पौधों के बारे में बताया गया है जिन्हें आप बिना किसी झंझट के आसानी से पानी में उगा सकते हैं। कहते हैं इन पौधों को घर में लगाने से मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है। ये पौधे धन को आकर्षित करते हैं और घर में सुख-समृद्धि बनाए रखते हैं। इन पौधों को आप कांच के बर्तन में आसानी से उगा सकते हैं। चलिए जानते हैं ये कौन से पानी वाले पौधे हैं जिन्हें घर में लगाने से सुखों में बढ़ोतरी होती है।

Image Source : india tvधन को आकर्षित करते हैं ये पानी वाले पौधे

1. मनी प्लांट (Money Plant): धन का कारक

वास्तु और फेंगशुई दोनों में मनी प्लांट को धन को आकर्षित करने वाला पौधा माना जाता है। इसे एक कांच की बोतल या जार में थोड़ा सा नी डालकर आसानी से उगा सकते हैं। कहते हैं जैसे-जैसे इस पौधे की बेल ऊपर की ओर बढ़ती है, वैसे-वैसे घर में धन-दौलत के द्वार खुलते हैं। मनी प्लांट लगाने के लिए घर की दक्षिण-पूर्व दिशा सबसे शुभ मानी जाती है। यह दिशा धन और समृद्धि का प्रतिनिधित्व करती है। घर में मनी प्लांट लगाने समय इस बात का ध्यान रखें कि इसकी पत्तियां कभी जमीन को नहीं छूनी चाहिए।

2. बैम्बू प्लांट (Lucky Bamboo): सकारात्मक ऊर्जा का कारक

वास्तु अनुसार बैम्बू प्लांट घर में सुख-शांति और समृद्धि लेकर आता है। इसे आप एक कांच के बर्तन में थोड़ा सा पानी और उसमें कुछ रंग-बिरंगे पत्थर डालकर आसानी से उगा सकते हैं। कहते हैं लाल रिबन से बंधा ये प्लांट घर में सुख-समृद्धि लाता है। साथ ही वास्तु दोष भी समाप्त करता है। इसे आप घर या ऑफिस के पूर्व या उत्तर-पूर्व कोण में रख सकते हैं। ध्यान रहे कि हर सप्ताह इस प्लांट का पानी बदलता रहे ताकि पौधे की जड़ें सड़े नहीं।

3. पीस लिली (Peace Lily): शांति, पवित्रता और सौहार्द का प्रतीक

पीस लिली प्लांट के सुंदर सफेद फूल शांति, पवित्रता और सौहार्द का प्रतीक माने जाते हैं। इसे घर में रखने से मानसिक तनाव दूर होता है और परिवार में सुख-शांति बनी रहती है। इसे बेडरूम में रखने से नींद भी अच्छी आती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, यह पौधा घर की नकारात्मक ऊर्जा को खत्म कर धन और सुख को आकर्षित करता है। इसे लगाने के लिए उत्तर दिशा सबसे शुभ मानी जाती है। इसके अलावा आप इसे पूर्व दिशा में भी रख सकते हैं। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

Shami Plant Vastu: घर पर यहां गलती से भी न लगाएं शमी का पौधा, पैसा आने की बजाय छा सकती है कंगाली!