1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Shami Plant Vastu: घर पर यहां गलती से भी न लगाएं शमी का पौधा, पैसा आने की बजाय छा सकती है कंगाली!

Shami Plant Vastu: घर पर यहां गलती से भी न लगाएं शमी का पौधा, पैसा आने की बजाय छा सकती है कंगाली!

 Written By: Laveena Sharma
 Published : May 21, 2026 12:32 pm IST,  Updated : Aug 07, 2026 07:26 am IST

Shami Plant Vastu: घर में शमी प्लांट को रखना बेहद शुभ माना जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसे गलत दिशा में रखने से भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है। जानिए शमी प्लांट को कहां नहीं रखना चाहिए।

घर पर यहां गलती से भी न लगाएं शमी का पौधा- India TV Hindi
घर पर यहां गलती से भी न लगाएं शमी का पौधा Image Source : INDIA TV

Shami Plant Vastu: आज के समय में शमी प्लांट रखने का चलन काफी ज्यादा बढ़ गया है। कहते हैं ये पौधा धन को आकर्षित करने के साथ-साथ घर का माहौल भी सकारात्मक बनाए रखता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर इस पौधे को गलती से गलत दिशा में रख दिया जाए तो ये सुख-चैन भी छीन सकता है। इसी वजह से इस पौधे को लगाने की सही दिशा का पता होना जरूरी है। चलिए जानते हैं शमी प्लांट कहां लगाना चाहिए और कहां नहीं।

शमी का प्लांट कहां न लगाएं?

शमी के पौधे को कभी भी घर के अंदर, मुख्य द्वार के ठीक सामने या दक्षिण-पूर्व दिशा में नहीं लगाना चाहिए। कहते हैं इन जगहों पर ये पौधा लगाने से आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही इससे घर के सदस्यों के बीच तनाव भी बना रहता है। 

शमी का पौधा कहां लगाना है बेस्ट?

शमी का पौधा घर के मुख्य द्वार के साइड में, बालकनी में या घर की छत पर रख सकते हैं। यदि आप इस पौधे को मुख्य द्वार पर लगा रहे हैं, तो इसे इस तरह से रखना है कि घर से बाहर निकलते समय ये पौधा आपके दाईं तरफ पड़े। इसके अलावा इस पौधे को अगर घर की छत पर रखने की सोच रहे हैं तो इसे आप दक्षिण दिशा में रखें। वहीं ये पौधा घर के ईशान कोण में लगाना भी शुभ माना जाता है। कहते हैं इससे धन-धान्य में वृद्धि के रास्ते खुलते हैं और घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। 

शमी प्लांट लगाने के फायदे

इस पौधे को लगाने से मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है। वहीं जिन लोगों की कुंडली में शनि अशुभ स्थिति में हैं या जिन पर शनि की दशा चल रही है उनके लिए भी ये पौधा लगाना शुभ फलदायी साबित होता है। कहते हैं जिन पर शनि साढ़े साती या शनि ढैय्या चल रही होती है उन्हें इस पौधे पर नियमित रूप से दीपक जरूर जलाना चाहिए।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

Numerology: वैभव सूर्यवंशी का है यह ताकतवर मूलांक, कम उम्र में ही सारे रिकॉर्ड तोड़ देते हैं ऐसे बच्चे, मंगल बनाते हैं इन्हें शक्तिशाली योद्धा!

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।