Numerology: भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव सूर्यवंशी इन दिनों चर्चा का विषय बने हुए हैं। वे लगातार नए-नए रिकॉर्ड बना रहे हैं। बहुत ही छोटी उम्र में उन्होंने वो मुकाम हासिल कर लिया है जहां तक पहुंचने में किसी को भी काफी लंबा समय लग जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि उनकी इस असाधारण सफलता के पीछे उनके मूलांक का भी हाथ है। अंकशास्त्र अनुसार वैभव जिस मूलांक के जातक हैं उस मूलांक वालों को मंगल की अपार शक्ति प्राप्त होती है। जिस कारण ये लोग जो भी काम करते हैं उसमें अपनी पूरी ताकत लगा देते हैं और सफलता हासिल करके ही दम लेते हैं। जानिए ये कौन सा मूलांक है।
किस मूलांक के हैं वैभव सूर्यवंशी?
वैभव सूर्यवंशी का जन्म 27 मार्च 2011 को हुआ है। जन्म तारीख के हिसाब से उनका मूलांक 9 बनता है। ज्योतिष में इस अंक के स्वामी मंगल माने गए हैं और ज्योतिष में मंगल को ग्रहों का सेनापति कहा जाता है। इस कारण से ही मूलांक 9 वालों में एक योद्धा की ताकत देखने को मिलती है। इन्हें हरा पाना लगभग असंभव होता है। बता दें किसी भी महीने की 9, 18 और 27 तारीख में जन्मे लोगों का मूलांक 9 होता है।
वैभव सूर्यवंशी पर मूलांक 9 का खास प्रभाव
- अंकशास्त्र के अनुसार, वैभव सूर्यवंशी की ऊर्जा और मैदान पर उनका आक्रामक अंदाज ये साफ दर्शाता है कि वे मूलांक 9 के ही जातक हैं।
- मंगल के कारण ही इस मूलांक के बच्चों में बचपन से ही एक अलग तरह की आग, ऊर्जा और जुनून देखने को मिलता है।
- इस मूलांक के बच्चे बेहद साहसी होते हैं।
- जीवन में आने वाली चुनौतियों का डटकर सामना करते हैं।
- इनके अंदर आत्मविश्वास की कभी कमी नहीं होती। वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी में भी उनका साहस और आत्मविश्वास साफ-साफ दिखाई देता है।
- इस मूलांक के बच्चों की सबसे बड़ी खासियत यही है कि ये जिस काम में हाथ डालते हैं, उसे अंजाम तक पहुंचाकर ही दम लेते हैं।
- यही कारण है कि ये बहुत ही छोटी उम्र में बहुत ऊंचा मुकाम हासिल कर लेते हैं।
- ऐसा कहा जाता है कि ये बच्चे इतिहास रचने और नए रिकॉर्ड बनाने के लिए ही पैदा होते हैं।
- इस मूलांक के बच्चे कभी खाली नहीं बैठते।
मूलांक 9 वाले खेल जगत में खूब कमाते हैं नाम
चूंकि मंगल देव शारीरिक शक्ति के कारक हैं इसलिए इस मूलांक के बच्चे शरीर से काफी मजबूत होते हैं। यही कारण है कि ये खेलकूद, सेना या पुलिस जैसे क्षेत्रों में बहुत नाम कमाते हैं। इसके अलावा इनके अंदर गजब की लीडरशिप क्वालिटी देखने को मिलती है।
मंगल देते हैं इन्हें अपार शक्ति
मंगल के कारण ही इस मूलांक के लोगों में गजब का स्टैमिना देखने को मिलता है। ये बच्चे शारीरिक और मानसिक रूप से काफी मजबूत होते हैं। जल्दी थकते नहीं हैं। ये बच्चे अगर एक बार असफल हो भी जाएं लेकिन ये दूसरी बार पूरी दोगुनी ताकत से वापसी करते हैं।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
यह भी पढ़ें: