अक्सर लोग जरूरत पड़ने पर कुछ-न-कुछ चीजें अपने दोस्तों या संबंधियों से मांगकर इस्तेमाल कर लेते हैं। ऐसा करना गलत भी नहीं है लेकिन वास्तु में 5 ऐसी चीजों का जिक्र आता है जिनका इस्तेमाल गलती से भी दूसरों से लेकर नहीं करना चाहिए। दूसरों से लेकर इन चीजों का इस्तेमाल करना दरिद्रता और दुर्भाग्य का कारण बन सकता है। आइए जान लेते हैं इनके बारे में।
इस्तेमाल किए हुए कपड़े
आप में से कई लोगों ने कभी न कभी अपने दोस्त या रिश्तेदार के इस्तेमाल किए हुए कपड़े पहने होंगे लेकिन वास्तु में इसको सही नहीं माना जाता। वास्तु के अनुसार दूसरों के कपड़े पहनने के कारण भाग्य आपका साथ देना बंद कर सकता है और साथ ही आर्थिक तंगी का सामना भी आपको करना पड़ सकता है।
दूसरों की घड़ी का न करें इस्तेमाल
वास्तु के अनुसार, दूसरों की घड़ी पहनने से भी आपको हमेशा बचना चाहिए। दूसरों के द्वारा इस्तेमाल की गई घड़ी को अगर आप पहनते हैं तो अच्छा दौर भी बुरे वक्त में बदल सकता है। इसके कारण नकारात्मक ऊर्जा भी आप पर हावी हो सकती है।
अंगूठी और कंगन
कई लोग शादी या पार्टी में दूसरों से मांगकर अंगूठी या फिर कंगन पहन लेते हैं खासकर महिलाएं। वास्तु की मानें तो ऐसा करना शुभ नहीं होता दूसरों के इस्तेमाल किए गए कंगन या फिर अंगूठी आपके दुख और दरिद्रता का कारण बन सकती है।
दूसरों के द्वारा इस्तेमाल की हुई कंघी
आपको दूसरों के द्वारा इस्तेमाल की गई कंघी का इस्तेमाल भी कभी नहीं करना चाहिए। इसका पहला कारण तो ये है कि दूसरे की कंघी का इस्तेमाल करने के कारण आपको फंगल इंफेक्शन या एलर्जी की समस्या हो सकती है साथ ही वास्तु के अनुसार दूसरे की कंघी का इस्तेमाल करने से आपको दुख-दरिद्रता का सामना भी करना पड़ सकता है।
दूसरों की कलम का न करें इस्तेमाल
कलम या पैन भी हमेशा आपको अपनी इस्तेमाल करनी चाहिए। वास्तु शास्त्र की मानें तो दूसरों की कलम का इस्तेमाल करने से आपको करियर और आर्थिक क्षेत्र में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही आप अपने ज्ञान का सही इस्तेमाल भी नहीं कर पाते।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
ये भी पढ़ें:
6 अगस्त की रात उच्च राशि में गोचर करेंगे चंद्रमा, वृषभ-कर्क सहित 3 राशियों के लिए खुल सकते हैं सफलता के द्वार