Vastu Tips: क्या आपके घर में भी गलत दिशा में लगी है घड़ी? रुक सकती है आपकी तरक्की, आज ही जान लें सही वास्तु नियम
Vastu Tips: क्या आपके घर में भी गलत दिशा में लगी है घड़ी? रुक सकती है आपकी तरक्की, आज ही जान लें सही वास्तु नियम
Vastu Tips: वास्तु शास्त्र अनुसार अगर घर में घड़ी सही दिशा में लगी हो तो ये शुभ समय लेकर आती है। वहीं अगर गलत दिशा में लगी हो तो तरक्की पर ब्रेक भी लगा सकती है। जिससे स्वास्थ्य और करियर में नकारात्मक प्रभाव देखने को मिल सकते हैं, इसलिए यहां हम आपको बताएंगे घर में घड़ी लगाने की सही दिशा क्या है।
Published : Apr 27, 2026 01:53 pm IST, Updated : Apr 27, 2026 01:57 pm IST
1/7Image Source : canva
Vastu Tips: वास्तु शास्त्र अनुसार अगर घर में घड़ी सही दिशा में लगी हो तो ये शुभ समय लेकर आती है। वहीं अगर गलत दिशा में लगी हो तो तरक्की पर ब्रेक भी लगा सकती है। जिससे स्वास्थ्य और करियर में नकारात्मक प्रभाव देखने को मिल सकते हैं, इसलिए यहां हम आपको बताएंगे घर में घड़ी लगाने की सही दिशा क्या है।
2/7Image Source : canva
किस दिशा में घड़ी लगाना है सबसे शुभ: वास्तु के अनुसार घड़ी लगाने के लिए दो दिशाएं सबसे उत्तम मानी गई हैं उत्तर दिशा और पूर्व दिशा। उत्तर दिशा को कुबेर और बुध की दिशा माना जाता है। कहते हैं इस दिशा में घड़ी लगाने से धन लाभ के अवसर बढ़ते हैं और करियर में सुनहरे अवसर प्राप्त होते हैं। वहीं पूर्व दिशा सूर्य की दिशा है और यहां घड़ी लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है। साथ ही मान-सम्मान में वृद्धि होती है।
3/7Image Source : canva
कहां नहीं लगानी चाहिए घड़ी: वास्तु में दक्षिण दिशा को यम की दिशा माना गया है। ऐसे में इस दिशा की दीवार पर घड़ी लगाने से घर के मुखिया की तरक्की रुक जाती है और साथ ही सेहत से जुड़ी समस्याएं आती हैं।
4/7Image Source : canva
यहां भी न लगाएं घड़ी: कभी भी घर के मुख्य दरवाजे या प्रवेश द्वार के ऊपर घड़ी नहीं लगानी चाहिए। कहते हैं इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है।
5/7Image Source : canva
घड़ी का शुभ आकार: वास्तु के अनुसार गोल या अंडाकार घड़ियां सबसे शुभ होती हैं। तो वहीं नुकीले कोने वाली या अजीब आकार की घड़ियों को लगाने से बचना चाहिए।
6/7Image Source : canva
घड़ी का शुभ रंग: अगर उत्तर दिशा की दीवार पर घड़ी लगा रहे हैं तब इसका रंग मैटेलिक, सफेद या हल्का नीला होना चाहिए। लेकिन अगर पूर्व दिशा की दीवार पर इसे लगा रहे हैं तो इसका रंग ब्राउन या हरा होना शुभ होता है।
7/7Image Source : freepik
पेंडुलम वाली घड़ी शुभ: वास्तु में पेंडुलम वाली घड़ी को शुभ माना गया है। कहते हैं इस तरह की घड़ी घर में लगाने से तरक्की के रास्ते खुलते हैं और इसे लगाने के लिए ड्राइंग रूम की उत्तर दिशा सबसे शुभ होती है।