1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Vastu Tips: सूर्यास्त के बाद गलती से भी न करें ये 5 काम, उलटे पैर लौट जाएंगी माता लक्ष्मी

Vastu Tips: सूर्यास्त के बाद गलती से भी न करें ये 5 काम, उलटे पैर लौट जाएंगी माता लक्ष्मी

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार सूर्यास्त के बाद कुछ कार्य करने से आपको बचना चाहिए नहीं तो आर्थिक तंगी का सामना आपको करना पड़ सकता है और साथ ही भाग्य भी आप से रूठ जाता है। आइए विस्तार से जानते हैं इन कार्यों के बारे में।

Vastu Tips- India TV Hindi
Image Source : MAGNIFIC वास्तु टिप्स

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में जीवन को संवारने के लिए कुछ नियमों का पालन करने की बात कही जाती है। इसी तरह वास्तु शास्त्र में यह भी बताया गया है कि आपको सूर्यास्त के बाद किन कार्यों को करने से बचना चाहिए। अगर आप इन कार्यों को सूर्यास्त के बाद करते हैं मां लक्ष्मी आप से रूठ सकती हैं और घर में दुख-दरिद्रता आ सकती है। आइए जानते हैं इन कार्यों के बारे में।

धन का लेन-देन 

वास्तु के अनुसार सूर्यास्त के बाद कभी भी धन का लेन-देन नहीं करना चाहिए। अगर आप ऐसा करते हैं तो माता लक्ष्मी की नाराजगी का सामना आपको करना पड़ सकता है और आर्थिक परेशानियां आपके जीवन में आ सकती हैं। ऐसा करने पर आप कर्ज के बोझ तले भी दब सकते हैं। 

झाड़ू-पोछा लगाना 

घर को साफ-सुथरा रखना अच्छी बात होती है लेकिन सूर्यास्त के बाद आपको झाड़ू-पोछा लगाने से बचना चाहिए। वास्तु के अनुसार ऐसा करने से सकारात्मकता आपके और माता लक्ष्मी आपकी दस्तक से लौट जाती हैं। साथ ही आपको इस बात का ख्याल भी रखना चाहिए कि किसी वजह से आपको सूर्यास्त के बाद झाड़ू-पोछा करना भी पड़ा है तो कूड़ा आपको बाहर नहीं फेंकना चाहिए। इस कूड़े को अगले दिन घर से बाहर करें। 

न करें इन चीजों का दान 

सूर्यास्त के बाद आपको कुछ चीजों का दान करने से बचना चाहिए। इन चीजों में शामिल हैं दूध, दही, नमक और प्याज-लहसुन। वास्तु के अनुसार इन चीजों का दान करने से चंद्रमा और शुक्र कमजोर होते हैं और आपके जीवन से सुख-शांति चली जाती है। साथ ही आपका ऐसा करना वास्तु दोष का भी कारण बन सकता है। 

सोने से बचें 

सूर्यास्त के तुरंत बाद और सूर्यास्त के दौरान सोना भी अच्छा नहीं माना जाता। इस दौरान जो नींद में होता है उसका भाग्य रूठ सकता है। शाम के समय सोने से मानसिक तनाव भी बढ़ता है और माता लक्ष्मी भी आप से रूठ जाती हैं। 

पूजा स्थल पर जरूर जलाएं दीपक

अगर आपके घर में पूजा स्थल है तो आपको सूर्यास्त के बाद वहां दीपक जरूर जलाना चाहिए। दीपक न जला पाएं तो जिस कमरे में मंदिर है वहां की लाइट जलाकर अवश्य रखें। अगर आप ऐसा नहीं करते तो जीवन में परेशानियों का सामना आपको करना पड़ सकता है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें:

Shani Ki Drishti: वृषभ-कन्या सहित 3 राशियों पर 2027 तक रहेगी शनि की दृष्टि, जानें कैसे मिलेंगे परिणाम और किन बातों का रखना होगा ध्यान