1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Shani Ki Drishti: वृषभ-कन्या सहित 3 राशियों पर 2027 तक रहेगी शनि की दृष्टि, जानें कैसे मिलेंगे परिणाम और किन बातों का रखना होगा ध्यान

Shani Ki Drishti: वृषभ-कन्या सहित 3 राशियों पर 2027 तक रहेगी शनि की दृष्टि, जानें कैसे मिलेंगे परिणाम और किन बातों का रखना होगा ध्यान

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : May 23, 2026 09:58 am IST,  Updated : May 23, 2026 09:58 am IST

Shani Ki Drishti: वर्तमान समय में शनि ग्रह मीन राशि में विराजमान होकर वृषभ-कन्या सहित 3 राशियों पर दृष्टि डाल रहे हैं। इन राशियों को 2027 में शनि की दृष्टि से निजात मिलेगी। तब तक इन राशियों को कैसे परिणाम मिलेंगे और किन बातों का ख्याल इनको रखना चाहिए, आइए जानते हैं।

Shani Ki Drishti - India TV Hindi
शनि की दृष्टि Image Source : INDIA TV

Shani Ki Drishti: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनि की 3 दृष्टियां होती हैं। शनि तृतीय, सप्तम और दसवीं दृष्टि से देखते हैं। अभी शनि देव मीन राशि में विराजमान हैं और 2027 के जून माह तक इस राशि में रहेंगे। मीन में बैठे शनि की तृतीय दृष्टि वृषभ राशि पर है, सप्तम दृष्टि से शनि कन्या राशि को देख रहे हैं और दशवीं दृष्टि से धनु राशि को। शनि की दृष्टि के प्रभाव से इन तीनों राशियों को जीवन में क्या परिणाम प्राप्त होंगे और किन बातों का इनको ख्याल रखना चाहिए इसके बारे में आज हम आपको जानकारी देंगे। 

वृषभ राशि 

शनि के तृतीय दृष्टि के चलते व्यक्ति को संघर्ष के बाद ही सफलता मिलती है इसके साथ ही जीवन में तनाव और कड़े संघर्ष का सामना भी करना पड़ सकता है। वृषभ राशि के जातकों को भी कुछ ऐसे ही परिणाम मिलेंगे। इस राशि वालों को किसी भी तरह का शॉर्टकट अपनाने से बचना चाहिए। कार्यक्षेत्र में आपको संभलकर रहना होगा सहकर्मियों के साथ बहसबाजी हो सकती है। हालांकि इस राशि के जातकों को कड़े संघर्ष का अच्छा परिणाम शनि दे सकते हैं। धन से जुड़े मामलों में आपको सतर्कता बरतनी होगी और आलस्य को त्यागना होगा। उपाय के तौर पर आपको जरूरतमंदों की सहायता करनी चाहिए। 

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों पर शनि की सप्तम दृष्टि है। इसलिए वैवाहिक संबंधों को लेकर आपको बेहद सतर्क रहना होगा। आपके जीवनसाथी के स्वभाव में गंभीरता देखने को मिल सकती है। इसके साथ ही वैवाहिक संबंधों में निरसता भी छा सकती है। हालांकि सामाजिक स्तर पर आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे आपका यथार्थवादी रवैया आपको ख्याति दिला सकता है। सही रणनीति बनाकर आगे बढ़ेंगे तो करियर और कारोबार में उन्नति आप पा सकते हैं। कार्यों में देरी हो सकती है लेकिन दृढ़संकल्प रहेंगे तो सफल अवश्य होंगे। सेहत को लेकर सतर्कता आपको बरतनी होगी। उपाय के तौर पर शनिवार के दिन हनुमान चालीसा का पाठ करें। 

धनु राशि

धनु राशि पर शनि की दशम दृष्टि है इसलिए आपको कार्यक्षेत्र में कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। इस राशि के जातकों को सरकारी क्षेत्रों में शनि सफलता दिला सकते हैं। अगर स्थितियां आपके पक्ष में नहीं हैं तो आपको धैर्य बनाकर आगे बढ़ना होगा। संचित धन को खर्च करने से इस राशि के जातकों को बचना होगा नहीं तो आर्थिक स्थिति पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। रोजगार की तलाश में लगे लोगों को अपने प्रयास बढ़ाने होंगे। उच्च शिक्षा अर्जित करने वालों के लिए समय अच्छा रह सकता है। आपके स्वभाव में गंभीरता देखने को मिल सकती है। पारिवारिक जीवन में संतुलन बिठाने के प्रयास आपको करने होंगे। उपाय के तौर पर लोहा, काले तिल, काले वस्त्रों का दान करें। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें:

Chandra Gochar: सूर्य की राशि में हुआ चंद्रमा का गोचर, 3 राशियों पर होगी धन वर्षा, बनेंगे बिगड़े काम

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।