Vish yog 2026: जून महीने के दो दिन 3 राशियों के लिए बेहद चुनौती पूर्ण साबित हो सकते हैं। दरअसल 10 और 11 जून को मीन राशि में चंद्रमा और शनि की युति से विष योग का निर्माण हुआ है। ज्योतिष में ये योग अशुभ परिणाम देने वाला माना जाता है। ऐसे में सभी राशियों के जीवन में कुछ न कुछ परिवर्तन जरूर देखने को मिलेंगे। लेकिन ज्योतिष की मानें तो 3 ऐसी राशियां हैं जिन्हें इस योग से बेहद सतर्क रहने की जरूरत होगी। आइए जानते हैं ये कौन सी राशियां हैं जिनके लिए अगले 48 घंटे काफी मुश्किल रहने वाले हैं।
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए विष योग परेशानी देने वाला साबित हो सकता है। आपको इस अवधि में मानसिक अशांति का सामना करना पड़ सकता है। आपको अपनी वाणी पर संयम बरतना होगा। किसी भी तरह के वाद-विवाद से बचकर रहें नहीं तो अपना नुकसान करा सकते हैं। पैसों के लेन-देन में भी विशेष सावधानी बरतनी होगी। किसी पर भी आंख बंद करके भरोसा करने से बचें।
वृश्चिक राशि
इस राशि वालों के लिए 10-11 जून का समय उतार-चढ़ाव भरा साबित हो सकता है। विष योग आपके कार्यों में रुकावटें ला सकता है। किसी खास व्यक्ति से लड़ाई-झगड़ा होने की भी संभावना दिख रही है। मन में नकारात्मक विचार आएंगे। गाड़ी चलाते समय विशेष सावधानी बरतनी होगी। किसी पर भी आंख बंद करके भरोसा न करें।
कुंभ राशि
विष योग कुंभ राशि वालों का मानसिक तनाव बढ़ा सकता है। सेहत को लेकर जरा सी भी लापरवाही आपका भारी नुकसान करा सकती है। ऑफिस में सीनियर्स के साथ किसी न किसी बात को लेकर झगड़ा हो सकता है। इस अवधि में कोई भी बड़ा फैसला लेने या नया काम शुरू करने से बचें। स्वास्थ्य को लेकर भी बेहद सतर्क रहना होगा।
विष योग के बुरे प्रभाव से बचने के उपाय
- विष योग के बुरे प्रभाव से बचने के लिए ॐ नमः शिवाय या महामृत्युंजय मंत्र का कम से कम 108 बार जाप जरूर करें।
- 10-11 जून को हनुमान चालीसा का पाठ भी आपके लिए फलदायी साबित होगा।
- किसी जरूरतमंद को भोजन और कपड़ों का दान जरूर करें।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
यह भी पढ़ें:
Kalsarp Yog 2026: 9 जून से लगने जा रहा है खतरनाक कालसर्प योग, 23 जून तक इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क!
Mangal Nakshatra Parivartan: 16 जून से चमकेंगे इन 4 राशि वालों के सितारे, मंगल का कृत्तिका नक्षत्र में गोचर देगा बंपर लाभ