1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Vish Yog 2026: बसंत पंचमी पर शनि-चंद्र की युति से बना खतरनाक 'विष योग', 3 दिन 3 राशियों के लिए रहेंगे भारी, तुरंत करें ये उपाय

Vish Yog 2026: बसंत पंचमी पर शनि-चंद्र की युति से बना खतरनाक 'विष योग', 3 दिन 3 राशियों के लिए रहेंगे भारी, तुरंत करें ये उपाय

Vish Yog On Basant Panchami 2026: बसंत पंचमी पर चंद्रमा मीन राशि में प्रवेश करेगा जहां पहले से ही शनि ग्रह स्थित है। ऐसे में इन दोनों ग्रहों के मिलने से विष योग का निर्माण होगा। जानिए ये योग किन राशि वालों की किस्मत चमका देगा।

vish yog- India TV Hindi
Image Source : CANVA बसंत पंचमी पर विष योग

Vish Yog On Basant Panchami 2026: विष योग शनि और चंद्र की युति से बनता है। 23 जनवरी को मीन राशि में इन दोनों ग्रहों की युति होने जा रही है। ये युति 25 जनवरी की दोपहर 1 बजकर 35 मिनट तक बनी रहेगी। ज्योतिष अनुसार इस युति से बनने वाला विष योग तीन राशि वालों की लाइफ में भूचाल ला सकता है। ऐसे में इन राशियों के लोगों को सतर्क रहने की जरूरत होगी। चलिए जान लेते हैं ये कौन सी राशियां हैं। '

वृषभ राशि

बसंत पंचमी पर जो विष योग बन रहा है वो आपकी राशि के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। आपको आर्थिक से लेकर के स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें भी आ सकती हैं। ऐसे में आपको बेहद सतर्क रहना होगा। किसी पर आंख बंद करके भरोसा न करें नहीं तो नुकसान हो सकता है। किसी दोस्त से धोखा मिलने की भी संभावना है।

सिंह राशि

विष योग सिंह राशि वालों के लिए भी मुश्किल साबित हो सकता है। करियर में दिक्कतें आ सकती हैं। किसी से झगड़ा होने के आसार हैं। पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। कोई खास व्यक्ति आपको धोखा दे सकता है। ऐसे में आपको सतर्क रहना होगा नहीं तो मुश्किल में फंस जाएंगे।

वृश्चिक राशि

विष योग वृश्चिक राशि वालों को हेल्थ समस्याएं दे सकता है। कोई बुरी खबर सुनने को मिल सकती है। कोई जरूरी काम अटक सकता है। बड़ा आर्थिक नुकसान होने की भी संभावना है। ऐसे में आपको सतर्क रहना होगा।

विष योग के बुरे प्रभाव से बचने के उपाय

बसंत पंचमी के दिन शिवलिंग पर कच्चा दूध और जल अर्पित करें। भगवान शिव की अराधना करने से विष योग का बुरा प्रभाव नहीं पड़ेगा। साथ ही इस दिन 'ॐ नमः शिवाय' मंत्र का 108 बार जाप करें। इससे मानसिक तनाव दूर होगा।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

Basant Panchami 2026: बसंत पंचमी पर पंचक का साया! क्या इस दिन कर पाएंगे मांगलिक कार्य? दूर करें अपनी उलझन