Scorpio Blue Moon 2026: आगामी 31 मई 2026 की ज्येष्ठ अधिक पूर्णिमा को 'स्कॉर्पियो ब्लू मून' नाम दिया गया है। ऐसे में आपके मन में ये सवाल आ रहा होगा कि आखिर ये 'स्कॉर्पियो ब्लू मून' क्या है और क्या इस दिन चांद नीला दिखाई देगा। तो आपको बता दें कि जब भी किसी महीने में दो पूर्णिमा एक साथ पड़ती हैं तो दूसरी वाली पूर्णिमा को ब्लू मून कहा जाता है। चूंकि इस दिन चंद्रमा वृश्चिक राशि में रहेंगे इसलिए इसे 'स्कॉर्पियो ब्लू मून' कहा जा रहा है। ज्योतिष अनुसार ज्येष्ठ अधिक पूर्णिमा पर बनने जा रहा ये दुर्लभ संयोग 4 राशि वालों की तकदीर पलट देगा।
स्कॉर्पियो ब्लू मून इन 4 राशियों की पलटेगा किस्मत
वृषभ राशि (Taurus)
वृषभ राशि वालों के लिए 'स्कॉर्पियो ब्लू मून' किसी वरदान की तरह आ रहा है। ऐसे में आपके लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होंगे। डूबा हुआ धन अचानक वापस मिलेगा। बिजनेस में कोई बड़ी डील फाइनल होगी। आर्थिक स्थिति पहले से काफी मजबूत हो जाएगी।
सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि वालों की तकदीर इस दुर्लभ संयोग से पलट जाएगी। ऑफिस में आपके काम की जमकर तारीफ होगी। प्रमोशन के साथ-साथ सैलरी में अच्छी हाइक मिलने के भी योग हैं। पैतृक संपत्ति से जुड़ा कोई पुराना विवाद सुलझ सकता है। नई नौकरी मिलने के संकेत हैं।
वृश्चिक राशि (Scorpio)
यह 'ब्लू मून' आपकी लाइफ में चमत्कार की तरह काम करेगा। आपकी नेतृत्व क्षमता काफी मजबूत हो जाएगी और इस दौरान आप जो भी निर्णय लेंगे उसमें सफलता मिलेगी। निवेश से दोगुना मुनाफा होगा। मां लक्ष्मी की कृपा से आपके सारे काम बनेंगे।
कुंभ राशि (Aquarius)
कुंभ राशि वालों को करियर में खूब तरक्की मिलेगी। अचानक से धन की प्राप्ति के योग बनेंगे। यदि आप विदेश से जुड़ा कोई व्यापार कर रहे हैं तो इसमें आप अच्छा लाभ कमाने में सफल रहेंगे। आय के नए स्रोत बनेंगे। साथ ही बैंक बैलेंस में भारी बढ़ोतरी होगी।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
यह भी पढ़ें:
Jyeshtha Adhik Purnima 2026: 30 या 31 मई? जानें कब रखें ज्येष्ठ अधिक पूर्णिमा व्रत और कब करें स्नान-दान, दूर करें कन्फ्यूजन