A
  1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Grahan 2026: इस साल का अगला ग्रहण कब लगेगा, भारत में दिखाई देगा या नहीं? जानें

Grahan 2026: इस साल का अगला ग्रहण कब लगेगा, भारत में दिखाई देगा या नहीं? जानें

Grahan 2026: साल का पहला सूर्यग्रहण 17 फरवरी को और पहल चंद्रग्रहण 3 मार्च के दिन था। इसके बाद अगला ग्रहण कब लगेगा और भारत में यह ग्रहण दिखेगा या नहीं, आइए जानते हैं विस्तार से।

Grahan 2026- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK ग्रहण 2026

Grahan 2026: साल 2026 में कुल 4 ग्रहण लगेंगे। दो सूर्य ग्रहण और दो चंद्र ग्रहण। साल का पहला सूर्य ग्रहण 17 फरवरी के दिन लगा था वहीं पहला चंद्र ग्रहण 3 मार्च के दिन। पहला सूर्य ग्रहण भारत में दृश्य नहीं था और ना ही इसका सूतक भारत में मान्य था। वहीं साल का पहला चंद्रग्रहण भारत में दृश्य हुआ था और इसका सूतक भी भारत में मान्य था। आइए अब जान लेते हैं कि साल 2026 का अगला ग्रहण कब लगेगा और भारत में यह दिखेगा या नहीं। 

साल 2026 का अगला ग्रहण कब लगेगा?

साल 2026 का अगला ग्रहण अगस्त के माह में लगेगा। यह सूर्य ग्रहण होगा और 12 अगस्त के दिन लगेगा। यह ग्रहण भारत के समय के अनुसार रात्रि में लगेगा इसलिए भारत में यह ग्रहण दृश्यमान नहीं होगा और इसका सूतक भी भारत में नहीं लगेगा। यह ग्रहण रात्रि में 9 बजकर 4 मिनट पर शुरू होगा और मध्यरात्रि तक रहेगा। यह ग्रहण मुख्य रूप से यूरोप, रूस, कनाडा, आइसलैंड, स्पेन, पुर्तगाल, आर्कटिक, फ्रांस, ब्रिटेन, इटली आदि देशों में दिखाई देगा। यह कंकणाकृति सूर्य ग्रहण होगा। यह साल का आखिरी सूर्य ग्रहण भी होगा और कर्क राशि और अश्लेषा नक्षत्र में लगेगा। 

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कब लगेगा?

साल 2026 का आखिरी ग्रहण भी अगस्त के महीने में ही लगेगा। यह चंद्रग्रहण होगा जो 28 अगस्त 2026 के दिन लगेगा। यह ग्रहण भारत के समय के अनुसार सुबह 8 बजकर 4 मिनट पर शुरू होगा और दोपहर 11 बजकर 22 मिनट तक रहेगा। यह चंद्रग्रहण भी भारत में नहीं दिखेगा और इसका सूतक भी भारत में मान्य नहीं होगा। साल का यह आखिरी ग्रहण कुंभ राशि और शतभिषा नक्षत्र में लगेगा। यह ग्रहण अफ्रीका, दक्षिण अमेरिका, इराक, ईरान, सऊदी अरब आदि देशों में देखा जा सकता है। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें: 

Chandrma Gochar: होली के दिन कन्या राशि में होगा चंद्रमा का गोचर, 3 राशियों के जीवन में खुशियां लेकर आएगा रंगों का त्योहार

Holi 2026: होली के दिन गुरु और बुध होंगे वक्री अवस्था में, 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क, छोटी सी भूल भी पड़ सकती है भारी