1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Chandrma Gochar: होली के दिन कन्या राशि में होगा चंद्रमा का गोचर, 3 राशियों के जीवन में खुशियां लेकर आएगा रंगों का त्योहार

Chandrma Gochar: होली के दिन कन्या राशि में होगा चंद्रमा का गोचर, 3 राशियों के जीवन में खुशियां लेकर आएगा रंगों का त्योहार

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : Mar 03, 2026 05:48 pm IST,  Updated : Mar 03, 2026 05:48 pm IST

Chandrma Gochar: चंद्रमा 4 मार्च को यानि होली वाले दिन सिंह राशि से निकलकर कन्या राशि में गोचर कर जाएंगे। इस गोचर से किन राशियों को लाभ मिल सकता है, आइए जानते हैं विस्तार से।

Chandrama Ka Gochar- India TV Hindi
चंद्रमा का कन्या राशि में गोचर Image Source : FREEPIK

Chandrma Gochar: होली के दिन चंद्रमा राशि बदलेंगे। चंद्रमा का गोचर होली के दिन दोपहर 1 बजकर 46 मिनट पर सिंह राशि से कन्या राशि में होगा। चंद्रमा का यह गोचर कुछ राशियों के जीवन में बेहतरीन बदलाव लेकर आ सकता है, इन राशियों को करियर और पारिवारिक जीवन में सुधार देखे को मिलेंगे। इसके साथ ही चंद्रमा की स्थिति इनके रुके हुए कार्यों को भी गति दे सकती है। आइए जान लेते हैं इन राशियों के बारे में जिनके लिए होली का त्योहार बेहद लाभदायक सिद्ध हो सकता है। 

कर्क राशि 

चंद्रमा आपकी राशि के स्वामी हैं और होली के दिन आपके पराक्रम भाव में गोचर करेंगे। चंद्रमा का यह गोचर आपके आत्मविश्वास में वृद्धि करेगा। वहीं आर्थिक रूप से भी आपके लिए समय अच्छा साबित हो सकता है, धन लाभ मिलने के योग बनेंगे। इसके साथ ही रोजगार भी इस राशि के बेरोजगार जातकों को होली के बाद मिल सकता है। घर में खुशियों का माहौल रहेगा और माता-पिता का भरपूर सहयोग आपको प्राप्त होगा। 

वृश्चिक राशि 

आपके जीवन में भी चंद्रमा के गोचर से अच्छे बदलाव देखने को मिल सकते हैं। चंद्रमा आपकी राशि से एकादश भाव में गोचर करेंगे जोकि लाभ का भाव कहा जाता है। चंद्रमा का यह गोचर आपको विभिन्न स्रोतों से धन लाभ दिला सकता है। कुछ लोगों को होली के दिन बड़ी खुशखबरी मिलने के भी योग हैं। प्रेम जीवन में भी आपको अच्छे बदलाव दिखेंगे। कारोबारियों को बड़ा धनलाभ मिलने के योग हैं। 

मकर राशि 

मकर वालों के धर्म और भाग्य के भाव में होली के दिन चंद्रमा गोचर करेंगे। इस गोचर के चलते आपको भाग्य का भरपूर सहयोग मिल सकता है। आपके द्वारा किए गए अच्छे कार्यों का शुभ परिणाम आपको मिल सकता है। सामाजिक स्तर पर आपको ख्याति प्राप्त होगी। होली के दिन घर के लोगों के साथ घुल-मिलकर आप रहेंगे। आपको किसी अनजान स्रोत से लाभ मिलने के भी योग हैं। धार्मिक भावनाओं से आप ओतप्रोत रहेंगे। आपके स्वास्थ्य में अच्छे बदलाव आ सकते हैं। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें: 

Holi 2026: होली की सुबह सबसे पहले क्या करें, किस भगवान को चढ़ाए किस रंग का गुलाल? जानिए इसका महत्व

Chandra Grahan 2026: चंद्रग्रहण समाप्त होते ही जरूर करें 5 मंत्रों का जप, मन-मस्तिष्क पर पड़ेगा शुभ प्रभाव, कुंडली में चंद्रमा भी होंगे मजबूत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।