1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. हापुड़ में बवाल, गोलीबारी में घायल युवक की मौत के बाद हुआ हंगामा; मायावती का रिएक्शन भी आया

हापुड़ में बवाल, गोलीबारी में घायल युवक की मौत के बाद हुआ हंगामा; मायावती का रिएक्शन भी आया

 Reported By: Sanjay Sah Written By: Vinay Trivedi
 Published : Sep 06, 2026 12:45 pm IST,  Updated : Sep 06, 2026 01:17 pm IST

हापुड़ में विवाद के दौरान घायल हुए एक युवक दीपक की जान चली गई है। इसको लेकर मायावती का रिएक्शन भी आया, जिसमें उन्होंने कहा कि विवाद आगे बढ़कर संघर्ष नहीं बन पाए।

दीपक की मौत के बाद...- India TV Hindi
दीपक की मौत के बाद हापुड़ में हालात तनावपूर्ण हो गए। Image Source : REPORTERS INPUT

यूपी के हापुड़ में हुई जातीय हिंसा में एक युवक की जान चली गई है। बदनोली गांव में हुई गोलीबारी में घायल युवक की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। उसकी मौत के बाद मौके पर आक्रोशित लोगों ने हंगामा किया है। सड़क जाम कर प्रदर्शन किया गया है। पुलिस प्रशासन ने बाइक सवार युवाओं को समझाया है। ASP विनीत भटनागर ने मौके पर कमान संभाली है। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है। बुलंदशहर और मेरठ से भी पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे हैं।

हापुड़ में बढ़ाई गई पुलिस की तैनाती

बता दें कि कोतवाली थाना क्षेत्र के बदनोली गांव में गोलीबारी में घायल अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई है। दीपक की मौत के बाद गांव में एक बार फिर तनाव बढ़ गया है। इसको देखते हुए पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी गई है। एएसपी के साथ भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है। मृतक युवक के समर्थन में बाहर से आने वाले लोगों पर पुलिस ने रोक लगा दी है।

संघर्ष ना बनने पाए विवाद- मायावती

हापुड़ मामले पर बसपा अध्यक्ष मायावती ने पोस्ट किया है। मायावती ने X पर लिखा, 'यूपी के जिला हापुड़ के थाना हापुर नगर के अंतर्गत दो समुदायों में हुई आपसी रंजिश व झड़प में घायल हुए दलित समाज के लोगों में से एक व्यक्ति की आज हुई मौत अति-दुखद। सरकार आरोपियों को कानूनी सजा के साथ-साथ पीड़ित परिवार की भी सहायता जरूर करे तो यह उचित होगा। वैसे भी आपसी रंजिशों का खून-खराबा में बदल जाना अति-निंदनीय एवं चिंतनीय तथा ऐसी घटनाओं को सरकारी हस्तक्षेप आदि से हर हाल में रोका जाना चाहिए ताकि विवाद संघर्ष तक ना पहुंच पाए।'

इलाज के दौरान हो गई घायल दीपक की मौत

ASP विनीत भटनागर ने कहा कि थाना कोतवाली हापुड़ नगर के ग्राम बदरौली में परसों फायरिंग की घटना हुई थी। जो दो परिवारों से जुड़े हुए पक्षों के बीच थी। पुलिस ने तुरंत इसमें वैधानिक कार्रवाई करते हुए तीनों घायलों को बेहतर चिकित्सा मुहैया करवाई थी। जिसमें से एक युवक दीपक की आज दुर्भाग्यवश मृत्यु हो गई है, तमाम कोशिशों के बावजूद मैं कल दिनभर वहीं पर था।

घटना में शामिल रहे 6 आरोपी किए गए गिरफ्तार

उन्होंने आगे कहा, 'इस घटना में शामिल 6 आरोपियों की गिरफ्तारी और घटना में इस्तेमाल असलहा जो था, अवैध असलहा, उसकी बरामदगी की जा चुकी है। बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी किसी भी क्षण हो सकती है। हमने इसमें बहुत कठोर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस की तरफ से इसमें कठोर से कठोर कार्रवाई की जा रही है।' इससे पहले, कानपुर में घर के बाहर खड़े युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुरानी रंजिश के चलते वारदात को अंजाम देने का आरोप लगा था।

ये भी पढ़ें- बेरोजगार दोस्त का उड़ाया मजाक तो कर दी हत्या, लाश को बैग मे रख कर पहाड़ी से फेका, पुलिस का चौंकाने वाला खुलासा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।