1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. कानपुर में घर के बाहर खड़े युवक की गोली मारकर हत्या, पुरानी रंजिश में वारदात का आरोप

कानपुर में घर के बाहर खड़े युवक की गोली मारकर हत्या, पुरानी रंजिश में वारदात का आरोप

 Written By: India TV UP Bureau Desk
 Published : Sep 03, 2026 10:48 am IST,  Updated : Sep 03, 2026 10:48 am IST

कानपुर में घर के दरवाजे पर खड़े युवक की हत्या कर दी गई है। आरोपी फिलहाल फरार बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

Police reached the spot after the murder incident in Kanpur- India TV Hindi
कानपुर में हत्या की वारदात के बाद मौके पर पहुंची पुलिस Image Source : REPORTER INPUT

उत्तर प्रदेश के कानपुर के चौबेपुर थाना क्षेत्र के वाजिदपुर गांव में बुधवार रात सनसनीखेज वारदात सामने आई है। रात के वक्त घर के बाहर खड़े 26 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो युवक खून से लथपथ पड़ा मिला। पता चला है कि वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। मृतक की पहचान वाजिदपुर गांव निवासी गिरजा शंकर के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि बुधवार रात करीब 10 बजे वह खाना खाने के बाद अपने घर के दरवाजे पर खड़ा था। इसी दौरान अचानक गोली चलने की आवाज सुनाई दी। इसे सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। मौके पर पहुंचने पर गिरजा शंकर जमीन पर गंभीर हालत में पड़े मिले। गोली लगने से तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार के लोगों में चीख-पुकार मच गई और गांव में भी तनाव का माहौल बन हुआ है।

पुरानी रंजिश में हत्या का आरोप

परिजनों और ग्रामीणों ने गांव के ही कुलदीप कुमार, पुत्र राम औतार पर हत्या का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि दोनों परिवारों के बीच पहले से विवाद और रंजिश चली आ रही थी। इसी पुरानी दुश्मनी को हत्या की वजह माना जा रहा है। घटना के बाद आरोपी के फरार होने से पुलिस ने अब उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस टीम संभावित ठिकानों पर दबिश देने की कार्रवाई कर रही है। साथ ही वारदात से जुड़े लोगों से पूछताछ की जा रही है।

मामले में पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही चौबेपुर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने मौके का निरीक्षण करने के साथ घटना से जुड़े साक्ष्य जुटाए। जिसके बाद शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

कानपुर से अनुराग श्रीवास्तव की रिपोर्ट

यह भी पढ़ें 

कानपुर RTO में अवैध वसूली का खेल बेनकाब, 2 ARTO निलंबित; जांच में 40 हजार से अधिक नकद बरामद

पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट मामले में एक और एनकाउंटर, पुलिस ने आरोपी आदिल को किया गिरफ्तार

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।