1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. पनवेल में दही हांडी कार्यक्रम के दौरान हादसा, करंट लगने से 5 लोग घायल

पनवेल में दही हांडी कार्यक्रम के दौरान हादसा, करंट लगने से 5 लोग घायल

 Reported By: Sameer Bhise Written By: Amar Deep
 Published : Sep 06, 2026 12:20 pm IST,  Updated : Sep 06, 2026 02:29 pm IST

महाराष्ट्र के रायगड जिले के पनवेल में करंट लगने से पांच लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि दही हांडी कार्यक्रम के दौरान यह हादसा हुआ। फिलहाल सभी घायलों का इलाज किया जा रहा है।

दही हांडी कार्यक्रम के दौरान उतरा करंट।- India TV Hindi
दही हांडी कार्यक्रम के दौरान उतरा करंट। Image Source : REPORTER INPUT

रायगड: इस वक्त की बड़ी खबर महाराष्ट्र के रायगड जिले से सामने आ रही है। यहां पनवेल शहर के लाईनआली इलाके में दही हांडी कार्यक्रम के दौरान हादसा हो गया। जानकारी के मुताबिक दही हांडी उत्सव के दौरान करंट उतर गया। वहीं करंट लगने से पांच लोग घायल हो गए हैं। वहीं करंट उतरने के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। आनन-फानन में घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। जानकारी के मुताबिक 2 बच्चों को आईसीयू में अंडर ऑब्जर्वेशन रखा गया है।

करंट उतरने से हुआ हादसा

प्राप्त जानकारी के मुताबिक पनवेल शहर के लाईनआली इलाके में मन्नत की दहीहांडी लाठी से तोड़ी जाती है। जिस रस्सी से हांडी बांधी गई थी, वहीं से बिजली का तार भी गुजर रहा था। बारिश की वजह से सड़क पर पानी था और बिजली के तार से संपर्क में आने की वजह से करंट उतर गया। इस हादसे में पांच लोगों को करंट लगा है। फिलहाल सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनका इलाज किया जा रहा है। फिलहाल सभी को डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। 

मुंबई में एक नाबालिग लड़के की मौत

दूसरी तरफ नगर निगम के अधिकारियों ने रविवार को बताया कि मुंबई में दही-हंडी समारोह के दौरान एक नाबालिग लड़के की मौत हो गई और 376 'गोविंदा' घायल हो गए। एक अधिकारी ने बताया कि शनिवार दोपहर मालवानी के चिकुवाड़ी में एकता वेलफेयर सोसाइटी में बच्चों का एक समूह खुद से दही-हंडी मना रहा था, तभी ईंटों का एक खंभा गिरने से सात साल के एक लड़के की मौत हो गई, जबकि कुल 376 'गोविंदा' घायल हुए। 

कुल 376 गोविंदा घायल

बृहन्मुंबई नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि सबसे ज़्यादा घायल लोग आइलैंड सिटी के अस्पतालों में (183) पाए गए, इसके बाद पश्चिमी उपनगरों में 126 और पूर्वी उपनगरों में 62 लोग घायल हुए। उन्होंने बताया कि घायलों में से 53 अभी अस्पताल में भर्ती हैं, 37 अन्य का भी इलाज चल रहा है, जबकि 286 को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। परेल के KEM अस्पताल में सबसे ज़्यादा 76 घायल गोविंदाओं की सूचना मिली, इसके बाद जोगेश्वरी के HBT ट्रॉमा केयर अस्पताल में 34, घाटकोपर के राजावाड़ी अस्पताल और विक्रोली के V देसाई अस्पताल में 33-33, और मुंबई सेंट्रल के नायर अस्पताल में 32 घायल लोग आए। नगर निकाय ने बताया कि नगर निगम द्वारा संचालित सायन अस्पताल और गोवंडी के BDBA अस्पताल में 18-18 घायल लोग आए।

यह भी पढ़ें-

कानपुर में दवा व्यापारी की घर में घुसकर हत्या, गला रेतकर उतारा मौत के घाट; पार्टी में गए थे बेटा-बहू

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।