1. Hindi News
  2. धर्म
  3. केतु का 3 राशियों में स्थित होना माना जाता है शुभ, ऐसे लोगों को धन और मान-सम्मान की हो सकती है प्राप्ति

केतु का 3 राशियों में स्थित होना माना जाता है शुभ, ऐसे लोगों को धन और मान-सम्मान की हो सकती है प्राप्ति

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : Sep 06, 2026 09:08 am IST,  Updated : Sep 06, 2026 09:08 am IST

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुंडली में कुछ राशियों में विराजमान होकर केतु बेहद शुभ परिणाम प्रदान कर सकते हैं। आज हम आपको इन्हीं राशियों के बारे में जानकारी देंगे।

Ketu Grah- India TV Hindi
केतु ग्रह Image Source : PINTEREST

केतु को ज्योतिष में छाया ग्रह का दर्जा दिया गया है। केतु के कारकत्वों की बात करें तो ये मोक्ष, अध्यात्म, गूढ़ विषयों का ज्ञान देने वाला ग्रह माना जाता है। इसके साथ ही अचानक होने वाली घटनाओं के लिए भी केतु ग्रह जिम्मेदार होता है। भले ही केतु को क्रूर ग्रहों की श्रेणी में रखा गया हो लेकिन कुंडली में अगर ये अनुकूल हो तो व्यक्ति को बेहद शुभ परिणाम दे सकता है। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि केतु किन राशियों में बैठकर व्यक्ति को सुखद फल प्रदान कर सकता है। 

कर्क राशि 

भले ही कर्क राशि के स्वामी चंद्रमा और केतु के बीज ज्योतिष में शत्रुता का संबंध हो लेकिन कर्क राशि में बैठकर केतु व्यक्ति को शुभ परिणाम दे सकते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि कर्क राशि सौम्य और जल तत्व प्रधान है, ऐसे में जब मोक्ष और अध्यात्म के कारक केतु कर्क में बैठते हैं तो व्यक्ति ज्ञानी और विवेकशील बनता है। कर्क में केतु के होने से व्यक्ति को समाज में मान-प्रतिष्ठा की प्राप्ति हो सकती है और साथ ही जीवन में धन-धान्य भी ऐसे लोग प्राप्त कर सकते हैं। 40 की उम्र पार करने के बाद ऐसे लोग धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में शामिल हो सकते हैं। 

वृश्चिक राशि 

कुछ ज्योतिषीय जानकारों के अनुसार वृश्चिक केतु ग्रह की उच्च राशि है। इसलिए केतु का वृश्चिक राशि में होना बेहद शुभ माना जाता है। जिन लोगों की कुंडली में केतु वृश्चिक में होते हैं वो लोग गूढ़ विषयों जैसे- विज्ञान, ज्योतिष, तंत्र-मंत्र के ज्ञाता हो सकते हैं। ऐसे लोग साहसी होते हैं और मुश्किल परिस्थितियों में भी धैर्य नहीं खोते। ऐसे लोगों को भी जीवन में मान-प्रतिष्ठा प्राप्त हो सकती है। इसके साथ ही ये लोग बड़ी सफलता भी जीवन में पा सकते हैं। 

धनु राशि 

केतु अध्यात्म के कारक ग्रह हैं और धनु राशि के स्वामी भी धर्म और अध्यात्म के ही कारक हैं। ऐसे में धनु राशि में भी केतु की स्थिति शुभ मानी गयी है। ऐसे लोगों का झुकाव बचपन से ही धर्म और अध्यात्म की ओर हो सकता है। इसके साथ ही ज्ञान पाने की प्रबल इच्छा भी ऐसे लोगों में दिखने को मिल सकती है। अपने विवेक और ज्ञान के चलते ही ऐसे लोग मान-सम्मान की प्राप्ति भी समाज में करते हैं। ऐसे लोग अच्छे शिक्षक और मार्गदर्शक भी हो सकते हैं। केतु के प्रभाव के चलते ऐसे लोगों को जीवन में आर्थिक उन्नति भी प्राप्त होती है। 

ऊपर दी गई राशियों के अलावा मेष, सिंह और मीन राशि में भी केतु का होना शुभ फलदायक साबित हो सकता है। केतु के साथ ही अगर आप जानना चाहते हैं कि राहु ग्रह कुंडली के किन भावों में शुभ होता है तो इस बारे में हमारी वेबसाइट पर आप विस्तार से लेख पढ़ सकते हैं। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

6 या 7 सितंबर कब रखा जाएगा अजा एकादशी का व्रत? नोट कर लें सही डेट और इस दिन के शुभ मुहूर्त

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।