1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. 6 या 7 सितंबर कब रखा जाएगा अजा एकादशी का व्रत? नोट कर लें सही डेट और इस दिन के शुभ मुहूर्त

6 या 7 सितंबर कब रखा जाएगा अजा एकादशी का व्रत? नोट कर लें सही डेट और इस दिन के शुभ मुहूर्त

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : Sep 05, 2026 12:42 pm IST,  Updated : Sep 05, 2026 12:42 pm IST

अजा एकादशी का व्रत भाद्रपद माह की एकादशी तिथि को रखा जाता है। इस दिन व्रत रखने से और भगवान विष्णु की पूजा करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। सितंबर के महीने में यह व्रत किस दिन रखा जाएगा और इस दिन के शुभ मुहूर्त क्या हैं, आइए जानते हैं।

Aja Ekadashi Vrat- India TV Hindi
अजा एकादशी व्रत Image Source : PINTEREST

अजा एकादशी का व्रत हर साल भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को रखा जाता है। साल 2026 में सितंबर के महीने में यह व्रत रखा जाएगा। अजा एकादशी के दिन भक्तों के द्वारा उपवास रखा जाता है और भगवान विष्णु, माता लक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन व्रत रखने से भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी का आशीर्वाद तो आपको प्राप्त होता ही है साथ ही आपकी आत्मशुद्धि भी होती है। आइए ऐसे में जान लेते हैं कि इस व्रत की सही डेट क्या है और इस दिन शुभ मुहूर्त कब-कब रहेंगे। 

अजा एकादशी डेट

हिंदू पंचांग के अनुसार भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि 6 सितंबर रात्रि 7 बजकर 31 मिनट से शुरू हो जाएगी। वहीं एकादशी तिथि की समाप्ति 7 सितंबर को 5 बजकर 6 मिनट पर होगी। उदयातिथि में एकादशी 7 सितंबर को है इसलिए अजा एकादशी का व्रत भी 7 सितंबर को रखा जाना ही सही माना जाएगा। वहीं व्रत का पारण 8 सितंबर को सुबह 6 बजे के बाद होगा। आइए अब जान लेते हैं कि अजा एकादशी के शुभ मुहूर्तों के बारे में। 

अजा एकादशी शुभ मुहूर्त 

  • ब्रह्म मुहूर्त: 04:52 AM से 05:38 AM तक
  • प्रातः सन्ध्या: 05:15 AM से 06:25 AM तक
  • अभिजित मुहूर्त: 12:12 PM से 01:01 PM तक
  • गोधूलि मुहूर्त: 06:48 PM से 07:11 PM तक
  • अमृत काल: 03:59 PM से 05:29 PM तक
  • सायाह्न सन्ध्या: 06:48 PM से 07:58 PM तक

अजा एकादशी पर शुभ योग

साल 2026 में अजा एकादशी के दिन कई शुभ योग भी बनने जा रहे हैं। इस दिन सुबह के समय पुनर्वसु नक्षत्र रहेगा और रात्रि के समय पुष्य नक्षत्र। इसके साथ ही चंद्र-गुरु की युति से इस दिन गजकेसरी योग का निर्माण होगा। इस दिन पंचमहापुरुष योग में से एक मालव्य योग का निर्माण शुक्र के स्वराशि में होने बनेगा। इसके साथ ही बुध ग्रह अपनी उच्च राशि में होकर भद्र योग का निर्माण इस दिन करेंगे। ऐसे में अजा एकादशी का व्रत रखने से और इस दिन तुलसी से जुड़े धार्मिक उपाय करने से भक्तों को बेहद शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है। जो लोग व्रत या उपाय न कर पाएं उन्हें भगवान विष्णु के मंत्रों का जप करने से भी सुखद परिणाम मिल सकते हैं। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें:

शनि-बुध के बीच 7 सितंबर को बनेगा समसप्तक योग, 3 राशियों के बन सकते हैं बिगड़े काम, धन लाभ के भी योग

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म