1. Hindi News
  2. धर्म
  3. योगिनी एकादशी के ये उपाय दिलाएंगे लक्ष्मी-नारायण की खास कृपा, जीवन से दूर होगी पैसों की किल्लत!

योगिनी एकादशी के ये उपाय दिलाएंगे लक्ष्मी-नारायण की खास कृपा, जीवन से दूर होगी पैसों की किल्लत!

योगिनी एकादशी 10 जुलाई 2026 को मनाई जाएगी। मान्यताओं अनुसार इस एकादशी व्रत को करने से समस्त पापों से छुटकारा मिल जाता है। साथ ही इस दिन जो व्यक्ति इन विशेष उपायों को करता है उसे जीवन में पैसों की समस्या कभी नहीं आती।

ekadashi ke upay- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV योगिनी एकादशी के उपाय

धर्म-शास्त्रों अनुसार, योगिनी एकादशी का व्रत समस्त पापों से मुक्ति दिलाने के साथ-साथ जीवन में सुख-समृद्धि भी लाता है। इस बार ये व्रत 10 जुलाई को रखा जाएगा और इसका पारण 11 जुलाई को किया जाएगा। ये व्रत हिंदू धर्म के प्रमुख देवता भगवान विष्णु को समर्पित है। कहते हैं इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की विधि विधान पूजा करने से लक्ष्मी नारायण की विशेष कृपा प्राप्त होती है। साथ ही अगर आप इस दिन कुछ ज्योतिषीय उपाय भी कर लेते हैं तो इससे आपको जीवन में पैसों की किल्लत का सामना नहीं करना पड़ेगा। चलिए जानते हैं ये कौन से खास उपाय हैं।

योगिनी एकादशी के उपाय

  • वैवाहिक जीवन में खुशियां बनाए रखना चाहते हैं तो इस दिन स्नान के बाद साफ वस्त्र धारण करके सबसे पहले तुलसी को प्रणाम करें और फिर अपने अच्छे दाम्पत्य जीवन की प्रार्थना करें। 
  • बिजनेस में सफलता पाना चाहते हैं तो इस दिन विष्णु जी के सामने घी का दीपक जलाएं। साथ ही उन्हें बेसन के लड्डू अर्पित करें। 
  • मनपसंद जीवनसाथी पाने के लिए इस दिन स्नान करने के बाद श्री विष्णु भगवान की विधि विधान पूजा करें और भगवान विष्णु के मंत्र की एक माला जप करें। मंत्र है-ऊँ नमो भगवते नारायणाय। जाप पूरा होने के बाद भगवान को सफेद पुष्प अर्पित करें। ऐसा करने से विवाह में आ रही अड़चनें दूर हो जाएंगी।
  • आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए इस दिन स्नान आदि के बाद पीले रंग के वस्त्र पहनें। इसके बाद माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा करें।
  • अगर आपके बच्चे का मन पढ़ाई में नहीं लग रहा है तो भगवान श्री विष्णु की धूप-दीप आदि से विधि-पूर्वक पूजा करें और बच्चे से भगवान विष्णु के मंत्र का जाप कराएं।
  • अगर आपका प्रमोशन लंबे समय से रुका हुआ है, तो मां लक्ष्मी की मूर्ति को मन्दिर में एक पीले रंग के कपड़े पर स्थापित करें और उनकी नियमित रूप से पूजा करें। 
  • जीवनसाथी के साथ रिश्ते को मजबूत करने के लिए श्री विष्णु मंदिर में जाकर शहद की शीशी दान करें। साथ ही इस मंत्र का 11 बार जप करें। मन्त्र इस प्रकार है- ऊँ नमो भगवते नारायणाय। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

जुलाई में गुरु पुष्य नक्षत्र के तीसरे चरण में करेंगे प्रवेश, इन 4 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, क्या आपकी राशि है शामिल?