1. Hindi News
  2. धर्म
  3. वास्तु टिप्स
  4. Feng Shui Tips: घर में शांति और खुशहाली चाहते हैं? अपनाएं फेंगशुई के ये 4 आसान उपाय, वरना नेगेटिव एनर्जी से रहेंगे परेशान

Feng Shui Tips: घर में शांति और खुशहाली चाहते हैं? अपनाएं फेंगशुई के ये 4 आसान उपाय, वरना नेगेटिव एनर्जी से रहेंगे परेशान

Feng Shui Tips: फेंगशुई चीन की एक प्राचीन कला है, जो आपके घर की दिशा, सजावट और वस्तुओं की स्थिति के माध्यम से ऊर्जा के प्रवाह को संतुलित करती है। फेंगशुई के अनुसार, कुछ आसान उपाय आपके जीवन में बड़ा बदलाव ला सकते हैं।

Feng Shui Tips- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK फेंगशुई के उपाय

Feng Shui Tips: हर इंसान चाहता है कि उसके जीवन में खुशियां-समृद्धि और मानसिक शांति बनी रहे। लेकिन आज की भागदौड़ और तनाव भरी जिंदगी में यह आसान नहीं है। ऐसे में फेंगशुई यानी पॉजिटिव एनर्जी का विज्ञान आपके घर में शांति और संतुलन लाने में मदद कर सकता है। अगर आप घर में सकारात्मकता, सौभाग्य और आर्थिक समृद्धि चाहते हैं, तो फेंगशुई के कुछ आसान उपाय आपके जीवन में बड़ा बदलाव ला सकते हैं।

प्रवेश द्वार से आती है खुशहाली की ऊर्जा

फेंगशुई के अनुसार घर का प्रवेश द्वार सिर्फ अंदर-बाहर जाने का रास्ता नहीं होता, बल्कि यह समृद्धि का प्रवेश द्वार होता है। अगर दरवाजा चरमराता है या ठीक से बंद नहीं होता तो यह नकारात्मक ऊर्जा को जन्म देता है। इसलिए मुख्य दरवाजे की सफाई और रखरखाव जरूरी है। दरवाजे के कब्जों में तेल डालें, ताकि कोई आवाज न आए और दरवाजे के सामने अनावश्यक चीजें न रखें। दरवाजे के आस-पास रोशनी रखें और स्वागत का प्रतीक जैसे वेलकम मैट या सकारात्मक संदेश वाला बोर्ड लगाएं। इससे शुभ ऊर्जा का घर में प्रवेश बढ़ता है।

घर को हमेशा रखें साफ-सुथरा और व्यवस्थित

अव्यवस्था न केवल आपके मूड को प्रभावित करती है, बल्कि यह घर की सकारात्मक ऊर्जा को भी रोक देती है। फेंगशुई मानता है कि बिखरा हुआ घर नकारात्मकता फैलाता है और तरक्की की राह में बाधा डालता है। हर हफ्ते कुछ समय निकालकर उन वस्तुओं को अलग करें जिनका आप उपयोग नहीं करते। घर के कोनों, दरवाजों और खिड़कियों की सफाई पर ध्यान दें। जब घर व्यवस्थित और साफ होता है तो परिवार के सदस्यों के बीच सामंजस्य और मानसिक शांति भी बढ़ती है।

बेडरूम का सही सेटअप रखेगा रिश्तों में मधुरता

फेंगशुई के अनुसार बेडरूम का सही डिजाइन आपके रिश्तों, स्वास्थ्य और नींद की गुणवत्ता को प्रभावित करता है। बिस्तर को हमेशा ऐसी जगह रखें कि लेटे हुए आप दरवाजे को देख सकें, लेकिन दरवाजे के बिल्कुल सामने न हों। बिस्तर का सिरहाना मजबूत दीवार से सटा होना चाहिए। यह स्थिरता और सुरक्षा का प्रतीक है। बेड के नीचे सामान न रखें और कमरे में हल्के और सुकून देने वाले रंगों का इस्तेमाल करें। इससे प्रेम-शांति और सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है।

बाथरूम की दिशा से भी जुड़ी है ऊर्जा का प्रवाह

फेंगशुई में बाथरूम को बहुत संवेदनशील स्थान माना गया है। दक्षिण-पूर्व और उत्तर-पश्चिम दिशा में बाथरूम बनाना अशुभ माना जाता है, क्योंकि यह धन और खुशियों की ऊर्जा को कम करता है। अगर आपका बाथरूम इन दिशाओं में है तो उसे हमेशा साफ रखें। टॉयलेट का ढक्कन बंद रखें और दरवाजा हमेशा बंद रखें। इससे नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह रुकता है और घर में सौभाग्य बना रहता है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

Shukra Gochar 2025: शुक्र के गोचर से चमकेगी इन 4 राशियों की किस्मत, बढ़ेगा पैसा और सम्मान, रफ्तार पकडे़गी लव लाइफ

घर में कबूतरों का डेरा है खतरे की घंटी! जानें किस दिशा में कबूतर का आना है अशुभ संकेत, वास्तु के मुताबिक क्या है इसका उपाय