A
Hindi News धर्म वास्तु टिप्स Alum Salt Remedy: कहीं आपकी तरक्की पर नजर तो नहीं लगी? फिटकरी और नमक का ये उपाय तुरंत करेगा असर!

Alum Salt Remedy: कहीं आपकी तरक्की पर नजर तो नहीं लगी? फिटकरी और नमक का ये उपाय तुरंत करेगा असर!

Fitkari Namak Upay: कभी-कभी जिंदगी अचानक थम सी जाती है। मेहनत करने के बाद भी मनचाहा परिणाम नहीं मिलता। ऐसे में फिटकरी और नमक का एक टोटका करके आप अपनी जिंदगी से नेगेटिविटी को दूर कर सकते हैं। यह उपाय जीवन में नई सकारात्मक ऊर्जा भर देता है।

Alum Salt Remedy- India TV Hindi Image Source : FREEPIK फिटकरी नमक का टोटका

Fitkari Namak Upay: घर में तनाव, कारोबार में नुकसान या दांपत्य जीवन में अनबन जैसी परेशानियां लगातार बढ़ने लगती हैं। ऐसे में कई बार लोग कहते हैं कि अच्छी खासी जिंदगी को किसी की नजर लग गई है। ज्योतिषाचार्य और वास्तु विशेषज्ञों के मुताबिक, ऐसे समय में फिटकरी और नमक का टोटका बेहद असरदार साबित होता है। यह नकारात्मक ऊर्जा को खत्म कर घर में पॉजिटिविटी लाने का आसान तरीका है।

कब और कैसे करें यह उपाय?

यह उपाय शुक्ल पक्ष के शनिवार की रात किया जाता है। इस दिन की ऊर्जा सबसे प्रभावशाली मानी जाती है। इसे रात 9 से 10 बजे के बीच करना शुभ रहता है। परिवार का कोई भी सदस्य चाहे पुरुष हो या महिला यह टोटका कर सकता है। बेहतर होगा कि घर का कोई बड़ा या जिम्मेदार व्यक्ति इसे करें।

जरूरी सामग्री

एक छोटा टुकड़ा फिटकरी (Alum) और एक मुट्ठी साधारण खाने वाला नमक (ना कि सेंधा नमक या सी-सॉल्ट) ले लें। ये दोनों चीजें किसी भी किराना या पूजा की दुकान से आसानी से मिल जाती हैं। चाहें तो ऑनलाइन भी मंगवा सकते हैं।

उपाय करने की विधि

शनिवार की रात जब सभी लोग अपने काम निपटा चुके हों उस समय शांति से बैठ जाएं।
दाएं हाथ में एक मुट्ठी नमक लें और उसके ऊपर फिटकरी का टुकड़ा रखें।
अब अपनी मुट्ठी बंद कर लें और मन में अपनी परेशानियों को याद करें।
प्रार्थना करें "हे भगवान, मेरे जीवन से सारी रुकावटें और नकारात्मकता दूर कर दो।"
इसके बाद घर के हर कमरे के चारों कोनों में जाकर अपनी बंद मुट्ठी को हल्के से टच कराएं।

  • पहले बेडरूम
  • फिर ड्रॉइंग रूम
  • उसके बाद किचन और बच्चों का कमरा
  • आखिर में बाथरूम
  • अगर किसी कोने में सामान रखा है, तो दीवार के ऊपरी हिस्से को टच कराएं।

उपाय का सबसे जरूरी और अंतिम चरण

सभी कमरों में यह प्रक्रिया पूरी करने के बाद बाथरूम में जाएं। फिटकरी और नमक को वहां पॉट में डाल दें और फ्लश कर दें। उसके बाद अपने हाथ अच्छी तरह धो लें और बिना किसी से बात किए सीधे अपने बिस्तर पर सो जाएं। यह उपाय गोपनीय रूप से किया जाना चाहिए, तभी इसका असर अधिक होता है।

कितनी बार करें यह टोटका?

यह टोटका लगातार तीन शनिवार तक किया जाता है। तीसरे शनिवार के बाद ही फर्क महसूस होने लगता है। इस उपाय को करने से घर का माहौल हल्का लगता है। बिजनेस या नौकरी में ग्रोथ दिखने लगती है और मन में एक अजीब सी शांति महसूस होती है।

क्यों असरदार है यह उपाय?

  • फिटकरी और नमक दोनों ही ऊर्जा शुद्धिकरण (Energy Cleansing) के प्रतीक माने जाते हैं।
  • नमक नकारात्मक ऊर्जा को सोख लेता है।
  • फिटकरी उस ऊर्जा को खत्म कर वातावरण को शुद्ध बनाती है। जब इन्हें घर के हर कोने में घुमाया जाता है, तो यह आसपास की एनर्जी को क्लीन कर देता है। इसी वजह से लोग इस उपाय के बाद मानसिक शांति और काम में तेजी महसूस करते हैं।

कुछ जरूरी सावधानियां

  • उपाय करते समय मन में किसी के प्रति गुस्सा या बुरा भाव न रखें।
  • अगर यह टोटका घर की महिला कर रही है, तो उस दिन शुद्धता का ध्यान रखें।
  • मोबाइल या टीवी से ध्यान न भटकाएं।
  • इसे मजाक या प्रयोग की तरह नहीं, बल्कि विश्वास और श्रद्धा से करें।

ज्योतिषाचार्य का कहना है कि यह टोटका न केवल घर की नेगेटिव एनर्जी मिटाता है, बल्कि जीवन में नई सकारात्मक ऊर्जा भर देता है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

तुलसी मुरझाई तो घर में बढ़ सकती है नकारात्मक ऊर्जा! जानें कारण और उपाय

Budh Vakri 2025: बुध के वक्री होते ही इन 3 राशियों की बढ़ेंगी मुश्किलें, संभलकर करें हर काम, धन और स्वास्थ्य हानि के आसार!