1. Hindi News
  2. धर्म
  3. वास्तु टिप्स
  4. जेड प्लांट का पीला पड़ना नहीं है शुभ संकेत, तुरंत करें ये जरूरी उपाय

जेड प्लांट का पीला पड़ना नहीं है शुभ संकेत, तुरंत करें ये जरूरी उपाय

जेड प्लांट का पीला पड़ना शुभ संकेत नहीं माना जाता है। यहां जानिए यह किस बात का संकेत होता है। इसके अलावा अगर जेड प्लांट पीला पड़ गया है तो क्या उपाय करना चाहिए।

जेड प्लांट वास्तु नियम- India TV Hindi
Image Source : PEXELS जेड प्लांट वास्तु नियम

वास्तु शास्त्र में घर के अंदर पौधे रखना शुभ माना जाता है। पौधे न केवल घर को सुंदर बनाता है बल्कि वातावरण को भी सकारात्मक रखता है। कई पौधे हैं जिन्हें घर में रखना अच्छा होता है उनमें से एक है जेड प्लांट। वास्तु शास्त्र के अलावा फेंगशुई में भी जेड प्लांट को लकी माना गया है। इस प्लांट को लेकर मान्यता है कि इसे घर में रखने से सुख-समृद्धि और संपन्नता आती है। जेड प्लांट का पौधा सूखने या पीला पड़ने पर कई बातों का संकेत देता है। तो अगर आपके घर का जेड प्लांट भी अचानक पीला पड़ गया है तो तुरंत ये उपाय कर लें।

जेड प्लांट का पीला पड़ना किस बात का संकेत होता है? 

धन हानि का संकेत

जेड प्लांट का पीला पड़ना धन हानि का संकेत होता है। इसका मतलब है कि आपको पैसों की परेशानी हो सकती है। जेड प्लांट का हरा-भरा रहना घर में बरकत लाता है।

नकारात्मक ऊर्जा का बढ़ना

जेड प्लांट पीला या खराब हो रहा है तो यह इस बात का संकेत है कि आपके घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ गया है। बता दें कि जहां नकारात्मकता अधिक रहती है उस घर में कलह और तनाव बना रहता है।

सेहत और रिश्ते के लिए अशुभ संकेत

अगर आपने घर की पूर्व दिशा में जेड प्लांट रखा है और वो पीला पड़ गया है तो थोड़ा सतर्क हो जाइए। इस दिन में जेड प्लांट का पीला पड़ना परिवार के सदस्य की सेहत खराब होने का संकेत हो सकता है। इसके अलावा रिश्तों में भी मनमुटाव के ओर भी इशारा करता है।

इन बातों का रखें ध्यान

  • जेड प्लांट को हमेशा पूर्व या उत्तर-पूर्व दिशा में रखें। जेड प्लांट के ये दिशा शुभ मानी जाती है।
  • अगर आपने जेड प्लांट घर के मुख्य द्वार पर रखा है तो वहां साफ-सफाई का खास ख्याल रखें। वहां जूते-चप्पल कभी न रखें। 
  • जेड प्लांट को सीधे धूप में कभी न रखें।  हल्की धूप में 3 से 4 घंटे के लिए रखें।
  • जेड प्लांट में पानी तब ही डाले जब ऊपर की मिट्टी सूखी दिखें।
  • जो पत्तियां पूरी तरह पीली या खराब हो चुकी हैं उन्हें धीरे से काटकर हटा दें।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

आर्थिक लाभ और करियर में उन्नति के लिए घर में रखें 5 चीजें, वास्तु में माना गया है इन्हें बेहद शुभ