Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में आज आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए नई झाड़ू खरीदने या बदलने के बारे में। घर में पूरानी झाड़ू खराब हो गई है और आप नई झाड़ू खरीदना चाहते हैं तो वास्तु शास्त्र में इसके लिए भी उचित समय दिया गया है। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में पूरानी झाड़ू को बदलकर नयी झाड़ू इस्तेमाल करने के लिये शनिवार के दिन का चुनाव करना चाहिए। शनिवार को नई झाड़ू का उपयोग करना बेहद शुभ माना जाता है। इसके अलावा झाड़ू को सदैव कृष्ण पक्ष में खरीदना उचित रहता है जबकि शुक्ल पक्ष में खरीदी गई झाड़ू दुर्भाग्य का सूचक होती है। इसलिए इस समय में झाड़ू कभी नहीं खरीदनी चाहिए।
क्या है झाड़ू लगाने के सही समय?
अगर आप बहुत दिनों के बाद घर में शाम के समय आ रहे हैं और आपके पीछे से घर बंद था जिसकी वजह से पूरा घर धूल-मिट्टी से पसरा हुआ है या आपके घर में कोई कार्यक्रम था, जिसके चलते आपके लिए घर में झाडू मारना आवश्यक हो गया है तो वास्तु शास्त्र के अनुसार एक बात का ख्याल जरूर रखें।
सूर्यास्त के बाद आप जब भी झाडू लगाएं तो उस कूड़े या मिट्टी को घर के बाहर न फेंके, कहीं एक जगह पर कूड़ेदान में ही रख दें और सुबह होने पर बाहर फेंक दें। माना जाता है कि शाम के समय मिट्टी घर के बाहर फेंकने से लक्ष्मी घर से बाहर चली जाती है और अलक्ष्मी घर में प्रवेश कर जाती है।
वास्तु शास्त्र में घर में झाडू लगाने के लिए दिन के पहले चार पहर को उचित समय माना गया है। जबकि रात के चार पहर को इस काम के लिए अनुचित माना गया है। रात के चार पहरों में झाडू लगाने से घर में दरिद्रता अपने पैर पसारती है और धन की देवी लक्ष्मी रूष्ठ हो जाती है। जिससे घर में धन की आवक पर प्रभाव पड़ता है।
(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जानेमाने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं)
ये भी पढ़ें-