A
  1. Hindi News
  2. धर्म
  3. वास्तु टिप्स
  4. Vastu Tips: घर में इस दिशा में लगाएं बस ये पौधा, खत्म हो जाएगी जीवनसाथी के साथ दूरियां

Vastu Tips: घर में इस दिशा में लगाएं बस ये पौधा, खत्म हो जाएगी जीवनसाथी के साथ दूरियां

अगर आपके वैवाहिक जीवन में छोटी-छोटी बातों पर क्लेश हो रहा है तो आपको आपके घर का वास्तु एक बार जरूर देखना चाहिए। कई बार घर का वास्तु भी आपके पारिवारिक शांति को भंग कर देता है।

jasmine- India TV Hindi
Image Source : SORA AI मोगरे का पौधा

किसी-किसी घर में आपने देखा होगा कि परिवार बेहद खुश नजर आते हैं। ऐसे में आप भी सोचते हैं कि आखिर ऐसा क्या है इनके बीच जो इनमें इतना प्यार है। आप सोचते हैं कि ऐसी क्या दिक्कत की आपके घर में आए दिन झगड़ा क्लेश होता रहता है। हर छोटी बात पर आपका पार्टनर आपसे रूठ जाता है और फिर दोनों के रिश्तों में कड़वाहट देखने को मिलती है। ऐसा देखा गया है कि आप दोनों की ग्रहदशा तो ठीक होते हैं लेकिन आपके घर से वास्तु के कारण आपके घर में क्लेश होता रहता है। ऐसे में आज हम आपको कुछ वास्तु बताने जा रहे जिससे आपके घर में खुशहाली आ सकती है और गृह क्लेश कम हो जाता है। वास्तु शास्त्र में ऐसे कई उपाय बताए गए हैं जिनमें एक है मोगरे का पौधा।

क्यों खास है यह पौधा?

वास्तु शास्त्र की मानें तो मोगरा ऐसा पौधा है जिसकी खुशबू मन को सुकून देती है। साथ ही आसपास की नकारात्मकता भी दूर कर देती है और घर का माहौल ठीक हो जाता है। वास्तु शास्त्र में मोगरे के पौधे को सौभाग्य बढ़ाने वाला माना गया है। यह पौधा घर की सुंदरता तो बढ़ाता ही है साथ घर में पॉजिटिव एनर्जी भी लाता है। मोगरे का संबंध शुक्र और चंद्रमा से है। चूंकि शुक्र प्रेम, आर्कषण और ऐश्वर्य का प्रतीका है और चंद्रमा मन और शांति का प्रतीक होता है। यही कारण है कि इस पौधे से घर में प्रेम बढ़ता है और मन शांत रहता है।

किस दिशा में लगाना चाहिए?

वास्तु शास्त्र में कहा गया है कि मोगरे के पौधे को अगर सही दिशा में लगाए जाए तो ज्यादा प्रभावी होता है। इसलिए इस पौधे को उत्तर-पश्चिम में लगाना बेहद शुभ है। इस दिशा को घर में तालमेल के संबंध से जोड़ा जाता है। अगर घर में यह दिशा नहीं समझ आ रहा तो आप इसे घर के मुख्य द्वार पर भी लगा सकते हैं।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें:

सावन के सोमवार के दिन शाम को पूजा के दौरान जरूर करें ये पाठ, महादेव दूर कर देंगे सारे दुख
Sawan: प्रदोष व्रत के दिन बन रहा मां गौरी और भगवान शिव की उपासना के लिए अद्भुत संयोग, जानें कैसे करनी है पूजा