1. Hindi News
  2. धर्म
  3. वास्तु टिप्स
  4. पानी का मटका कहां रखें? वास्तु से जानें मिट्टी का घड़ा रखने की सही दिशा, जो बढ़ाएगी पॉजिटिव एनर्जी और अच्छी सेहत

पानी का मटका कहां रखें? वास्तु से जानें मिट्टी का घड़ा रखने की सही दिशा, जो बढ़ाएगी पॉजिटिव एनर्जी और अच्छी सेहत

Clay Pot Direction Vastu: घर में पानी से भरे मिट्टी के घड़े को सही दिशा में रखना वास्तु शास्त्र के अनुसार महत्वपूर्ण है। सही दिशा में मटका रखने से घर या ऑफिस दोनों में सुख-समृद्धि आती है और परिवार के स्वास्थ्य पर भी अच्छा प्रभाव पड़ता है।

Mitti ka ghada rakhne ki sahi disha- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK मिट्टी का घड़ा रखने की सही दिशा क्या होनी चाहिए

Clay Pot Direction Vastu: वास्तु शास्त्र में घर या ऑफिस में पानी से भरे मिट्टी के घड़े (मटके) रखना शुभ माना गया है। यह घर में जल तत्व से जुड़ी ऊर्जा को संतुलित करता है। भले ही शहरों में मटके अब कम दिखते हैं, लेकिन गांवों के सभी घरों में इसे उपयोग किया जाता है। मटका केवल पानी के लिए अच्छा नहीं, बल्कि घर में सकारात्मक ऊर्जा और स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी होता है। सही दिशा में रखा हुआ मटका घर में सुख, शांति-समृद्धि लाता है। वहीं गलत दिशा में रखने से वास्तु दोष उत्पन्न हो सकता है। यहां जानिए घर और कार्यालय में मटका रखने की सही दिशा कौन सी है। 

मिट्टी का घड़ा और स्वास्थ्य

पानी से भरा मिट्टी का घड़ा, न केवल पीने के लिए ताजगी देता है बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी माना जाता है। प्राकृतिक मिट्टी में पानी रखने से उसमें ठंडक रहती है और यह शरीर को तरोताजा महसूस कराता है।

उत्तर दिशा में मटका रखना शुभ

वास्तु शास्त्र के अनुसार मटका रखने के लिए सबसे उचित दिशा उत्तर दिशा है। उत्तर दिशा का संबंध जल तत्व से है। घर में जल तत्व को संतुलित करने के लिए इस दिशा में पानी रखने से धन, स्वास्थ्य और घर में शांति बनी रहती है।

कार्यालय और सार्वजनिक स्थान

अगर आप ऑफिस या सार्वजनिक जगह पर मटका रखते हैं, तो इसे उत्तर या पूर्व दिशा में रखना शुभ माना जाता है। इससे कामकाज में स्थिरता और सकारात्मक वातावरण मिलता है।

सकारात्मक ऊर्जा का संचार

घर में सही दिशा में रखा मटका न केवल वास्तु दोष को कम करता है बल्कि घर में सुख-शांति और बेहतर ऊर्जा का संचार भी लाता है। पानी के घड़ेको नियमित साफ करें और इसमें  हमेशा ताजा पानी भरें।

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

 

ये भी पढ़ें: Shankh Vastu Tips: घर में शंख रखने से चमकेगी किस्मत, जानिए कौन सा शंख दिलाएगा धन, सुख और वास्तु दोष से मुक्ति 

Imli Ke Upay: इमली का आसान टोटका दूर करेगा पूरे घर की नेगेटिविटी, खुलेगी तरक्की की राह