1. Hindi News
  2. धर्म
  3. वास्तु टिप्स
  4. Imli Ke Upay: इमली का आसान टोटका दूर करेगा पूरे घर की नेगेटिविटी, खुलेगी तरक्की की राह

Imli Ke Upay: इमली का आसान टोटका दूर करेगा पूरे घर की नेगेटिविटी, खुलेगी तरक्की की राह

 Written By: Arti Azad @Azadkeekalamse
 Published : Feb 27, 2026 11:23 pm IST,  Updated : Feb 27, 2026 11:23 pm IST

Imli Ke Upay: इमली का छोटा सा उपाय घर की नकारात्मकता कम करने और आर्थिक स्थिति सुधारने में सहायक माना जाता है। सही दिन और विधि से किया गया यह टोटका जीवन में नई ऊर्जा ला सकता है। जानिए क्या है इमली का यह टोटका।

Imli Ke Upay- India TV Hindi
इमली का टोटका दूर करेगा घर की नेगेटिविटी Image Source : FREEPIK

Imli Ke Upay: अक्सर व्यक्ति के जीवन में अचानक से बहुत सारी परेशानियां आती है। क्या आपके भी साथ ऐसा कुछ हो रहा है? तो यह आर्टिकल आपके लिए काम का साबित हो सकता है। अगर घर में बार-बार रुकावटें आ रही हैं, काम पूरे होते-होते अटक जाते हैं या बिना वजह तनाव बना रहता है, तो इसे नकारात्मक ऊर्जा का संकेत माना जाता है। मान्यताओं में इमली से जुड़े कुछ आसान उपाय बताए गए हैं, जिन्हें अपनाकर माहौल में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है। यहां जानिए इमली से जुड़ा वह छोटा सा टोटका क्या है, जो आपकी किस्मत चमकाएगा और तरक्की की राह खोलेगा। 

नकारात्मकता दूर करने का उपाय

मान्यता है कि इमली में वातावरण की नकारात्मक ऊर्जा को सोखने की क्षमता होती है। इसके लिए एक मुट्ठी इमली के बीज रात भर पानी में भिगो दें। अगली सुबह उस पानी को मुख्य द्वार से शुरू करते हुए पूरे घर में छिड़कें। ऐसा करने से घर का वातावरण हल्का और सकारात्मक महसूस होने लगता है। कहा जाता है कि इससे अटके हुए कामों में भी धीरे-धीरे गति आने लगती है।

आर्थिक परेशानी में लाभ

अगर धन आने के बाद भी टिक नहीं पा रहा या कर्ज बढ़ता जा रहा है, तो गुरुवार या शुक्रवार के दिन इमली के पेड़ की एक छोटी टहनी लाकर साफ करके तिजोरी या धन रखने की जगह पर रखें। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, इमली का संबंध राहु और शनि से जोड़ा जाता है। यह उपाय इन ग्रहों से जुड़े दोषों को शांत करने में सहायक माना जाता है, जिससे आय के नए रास्ते खुल सकते हैं।

उपाय करते समय रखें ध्यान

किसी भी उपाय को पूरी श्रद्धा और विश्वास के साथ करना जरूरी है। सही दिन, सही विधि और मन की शुद्धता का विशेष ध्यान रखें। सकारात्मक सोच के साथ किए गए ये सरल उपाय जीवन की बाधाओं को कम करने में सहायक माने जाते हैं।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें: Shankh Vastu Tips: घर में शंख रखने से चमकेगी किस्मत, जानिए कौन सा शंख दिलाएगा धन, सुख और वास्तु दोष से मुक्ति

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Vastu Tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म