Office Seat Direction As Per Vastu: अगर आपको नौकरी में तरक्की नहीं मिल रही, काम में मन नहीं लगता, किसी न किसी कर्मचारी से वाद-विवाद होता रहता है, बॉस आपसे अक्सर नाराज रहते हैं या कोई डील फाइनल नहीं हो पा रही है.. तो हो सकता है कि आप ऑफिस में गलत दिशा में बैठ रहे हों। वास्तु की मानें तो कार्यालय में गलत दिशा में बैठने से भारी नुकसान होता है इसलिए बैठने की सही दिशा के बारे में पता होना जरूरी है। चलिए आपको बताते हैं कि ऑफिस या कार्यालय में बैठने की दिशा क्या होनी चाहिए।
ऑफिस में बैठने की सही दिशा क्या है?
Image Source : canvaऑफिस की सीट किस दिशा में होनी चाहिए?
ऑफिस में पूर्व या उत्तर दिशा की ओर मुंह करके बैठना शुभ माना जाता है। इसके अलावा उत्तर-पूर्व दिशा में बैठकर काम करना भी शुभ होता है। कहते हैं इस दिशा में ऑफिस टेबल होने से करियर में तेजी से तरक्की मिलती है। साथ ही सैलरी भी बढ़ती है। तो वहीं ऑफिस में बॉस को पश्चिम दिशा में बने केबिन में बैठना चाहिए और उनका मुंह उत्तर-पूर्व दिशा में होना चाहिए। ऐसा करने से तेजी से कंपनी या व्यापार आगे बढ़ता है।
ऑफिस में किस दिशा में बैठकर काम नहीं करना चाहिए?
Image Source : canvaऑफिस में किस दिशा में नहीं बैठना चाहिए?
ऑफिस में काम करते समय गलती से भी मुंह दक्षिण दिशा और दक्षिण-पूर्व दिशा में नहीं होना चाहिए। कहते हैं इससे एकाग्रता भंग होती है जिससे काम में सफलता मिलने में देरी होती है।
ऑफिस की सीट पर कौन-कौन से पौधे रखने चाहिए?
Image Source : canvaऑफिस की सीट पर रखे जाने वाले शुभ पौधे
ऑफिस डेस्क पर बैंबू या जेड प्लांट रखना शुभ माना जाता है। इसके अलावा एरिका पाम, मनी प्लांट, ड्रेकेना प्लांट भी रख सकते हैं। कहते हैं इन पौधों को सीट पर रखने से सौभाग्य बढ़ता है।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
यह भी पढ़ें:
घर में यहां पितरों की तस्वीर लगाना है महापाप, अगर आप भी कर रहे हैं ये गलती तो तुरंत कर लें सुधार
शाम में झाड़ू लगाने से क्या होता है? क्यों इस समय कूड़ा बाहर नहीं फेंकना चाहिए