शाम में झाड़ू लगाने से क्या होता है? क्यों इस समय कूड़ा बाहर नहीं फेंकना चाहिए
शाम में झाड़ू लगाने से क्या होता है? क्यों इस समय कूड़ा बाहर नहीं फेंकना चाहिए
वास्तु शास्त्र में आज हम बात करेंगे झाड़ू लगाने के समय के बारे में। वैसे तो
साफ-सफाई करना अच्छा ही होता है, लेकिन वास्तु शास्त्र में उसके लिये कुछ
समय पहले से निर्धारित है।
Published : Sep 13, 2025 01:51 pm IST, Updated : Sep 14, 2025 06:17 am IST
1/6Image Source : canva
वास्तु शास्त्र में आज हम बात करेंगे झाड़ू लगाने के समय के बारे में। वैसे तो
साफ-सफाई करना अच्छा ही होता है, लेकिन वास्तु शास्त्र में उसके लिये कुछ
समय पहले से निर्धारित किए गए हैं।
2/6Image Source : freepik
वास्तु शास्त्र में घर में झाडू लगाने के लिये दिन के पहले चार पहर को उचित समय
माना गया है। जबकि रात के चार पहर को इस काम के लिये अनुचित माना गया
है।
3/6Image Source : canva
कहते हैं रात के चार पहरों में झाडू लगाने से घर में दरिद्रता अपने पैर पसारती है और
धन की देवी लक्ष्मी रूष्ठ हो जाती है। जिससे घर में धन की आवक पर प्रभाव पड़ता है।
4/6Image Source : canva
लेकिन कुछ परिस्थितियों में घर में शाम के समय झाड़ू लगाना जरूरी हो जाता है। जैसे मान लीजिये अगर आप बहुत दिनों के बाद घर में शाम के समय आ रहे हैं और आपके पीछे से घर बंद था जिसकी वजह से पूरा घर में धूल-मिट्टी से पसरा हुआ है या आपके घर में कोई कार्यक्रम था, जिसके चलते आपके लिये घर में झाडू मारना आवश्यक हो गया है।
5/6Image Source : freepik
तो वास्तु शास्त्र के अनुसार एक बात का ख्याल जरूर रखें। सूर्यास्त के बाद आप जब भी झाडू लगाएं तो उस कूड़े या मिट्टी को घर के बाहर न फेंके, कहीं एक जगह पर कूड़ेदान में ही रख दें और सुबह होने पर बाहर फेंक दें।
6/6Image Source : freepik
माना जाता है कि शाम के समय मिट्टी घर के बाहर फेंकने से लक्ष्मी घर से बाहर चली जाती है और अलक्ष्मी घर में प्रवेश कर जाती है।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)