1. Hindi News
  2. धर्म
  3. वास्तु टिप्स
  4. TV Antenna Vastu: घर की छत पर यूं ही न लगाएं टीवी डिश, एंटीना की सही दिशा बदल सकती है घर की ऊर्जा, जानिए क्या कहता है वास्तु

TV Antenna Vastu: घर की छत पर यूं ही न लगाएं टीवी डिश, एंटीना की सही दिशा बदल सकती है घर की ऊर्जा, जानिए क्या कहता है वास्तु

Vastu Tips for TV Antenna: टीवी सिग्नल के लिए लगाई जाने वाली सेट टॉप बॉक्स की छतरी की दिशा भी वास्तु में महत्वपूर्ण मानी गई है। सही दिशा का चुनाव करने से घर की ऊर्जा संतुलित रहती है और वास्तु संबंधी समस्याएं कम होती हैं। जानिए सेट टॉप बॉक्स लगाने की सही दिशा।

Vastu Tips for TV Antenna- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK टीवी एंटीना की सही दिशा बदल सकती है घर की ऊर्जा

Vastu Tips for TV Antenna: वास्तु शास्त्र में घर की बनावट से लेकर उसमें रखी जाने वाली वस्तुओं तक हर चीज की दिशा का विशेष महत्व बताया गया है। सही दिशा में रखी गई वस्तुएं सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाती हैं। वहीं, गलत दिशा कई बार अनजानी समस्याओं का कारण बन सकती है। आज आचार्य इंदु प्रकाश बता रहे हैं कि आधुनिक समय में इस्तेमाल होने वाले टीवी एंटीना और सेट टॉप बॉक्स की छतरी को किस दिशा में लगाना चाहिए, ताकि घर में वास्तु संतुलन बना रहे और किसी प्रकार का दोष उत्पन्न न हो। तो चलिए जानते हैं क्या होनी चाहिए डिश टीवी और सेट टॉप बॉक्स लगाने की सही दिशा। 

क्या होनी चाहिए टीवी एंटीना की दिशा 

पहले तो घर में टी.वी के सिग्नल के लिये पतले डंडे वाले लंबे एंटीने लगाए जाते थे, लेकिन जब से डिश और सेट टॉप बॉक्स आए हैं, उन एंटीना का चलन तो खत्म ही हो गया है। आजकल सेट टॉप बॉक्स लगाए जाते हैं और सिग्नल के लिए उनकी छतरी ऊपर छत पर लगाई जाती है। वास्तु शास्त्र में हर चीज की तरह सेट टॉप बॉक्स की छतरी लगवाने के लिये भी दिशा निर्धारित की गई है।

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के दक्षिण पश्चिम दिशा का हिस्सा हमेशा ऊंचा रखना चाहिए। इसलिए घर में छतरी लगवाने के लिए भी दक्षिण पश्चिम दिशा का चुनाव करना चाहिए। वहीं, अगर आपके घर का केवल दक्षिण हिस्सा नीचा है और पश्चिमी भाग ठीक है, यानी कि ऊंचा है तो आप दक्षिणी हिस्से को ऊंचा करने के लिए इस दिशा में छतरी लगवा सकते हैं। ऐसा करने से घर के वास्तु सम्बन्धी समस्या दूर होता है।

आज वास्तु शास्त्र में ये थी चर्चा टी.वी के एंटीने की दिशा के बारे में। उम्मीद है आप भी इस वास्तु टिप्स को अपनाकर जरूर लाभ उठाएंगे।

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें: बिना तोड़फोड़ दूर करें घर का वास्तु दोष, ये छोटी सी चीज रखते ही दिखेगा असर, तरक्की में आ रही रुकावट होगी खत्म!

सूर्य-शुक्र की युति करेगी धमाल, 15 मार्च से इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में ग्रोथ और धन में होगी वृद्धि! 

Business Vastu Tips: दिशा व्यवस्था से दूर होगी आर्थिक परेशानी, वास्तु के इन आसान उपायों से बढ़ेगा बिजनेस में धन लाभ