Work Place Vastu Tips: दुकान या ऑफिस में रखे सामान, बैठने की दिशा और ऊर्जा प्रवाह का सीधा असर व्यापार की उन्नति पर पड़ता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार कई बार इन परेशानियों की वजह हमारे वर्कप्लेस की दिशा व्यवस्था में छिपी होती है। अगर दिशा संतुलन सही हो तो सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है और व्यापार में लाभ के अवसर बनने लगते हैं। आज का यह उपाय इसी दिशा दोष को ठीक कर व्यापार में सफलता और धन वृद्धि के मार्ग खोलने से जुड़ा है। आचार्य इंदु प्रकाश जी वास्तु शास्त्र के अनुसार, बिजनेस में धन वृद्धि के महत्वपूर्ण उपाय बता रहे हैं। अगर आपके व्यापार में लगातार नुकसान हो रहा है और कारण समझ नहीं आ रहा, तो यह उपाय आपके लिए बेहद उपयोगी हो सकते हैं।
बिजनेस में धन वृद्धि के उपाय
अगर आपके बिजनेस में लगातार हानि हो रही है, आपको आर्थिक समस्या से जूझना पड़ रहा है और आपको कुछ समझ में नहीं आ रहा कि सब कुछ ठीक-ठाक चलने के बावजूद भी आपके साथ ऐसा क्यों हो रहा है तो इसकी एक मुख्य वजह आपकी दुकान की या ऑफिस की दिशा व्यवस्था में गड़बड़ी हो सकती है ।
इसके लिये सबसे पहले अपनी दुकान या ऑफिस के उत्तर-पूर्व दिशा के हिस्से पर नजर डालें और देखें कि कहीं इस हिस्से में बहुत ज्यादा सामान तो नहीं रखा। अगर ऐसा है तो तुरंत उत्तर-पूर्व दिशा के हिस्से को कुछ खाली करें और उस सामान को दुकान या ऑफिस की दक्षिण-पश्चिम में रख दें।
ध्यान रखें कि उत्तर-पूर्व दिशा को वास्तु शास्त्र में बेहद शुभ और ऊर्जा का प्रमुख स्रोत माना गया है। इस दिशा में भारी या बेकार सामान रखने से सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बाधित होता है, जिसका असर सीधे व्यापार की प्रगति पर पड़ सकता है। इसलिए इस स्थान को साफ, व्यवस्थित और हल्का रखना लाभकारी माना जाता है।
इसके अलावा ऑफिस में बैठते समय अपना मुख उत्तर-पूर्व दिशा की ओर करके रखें । ऐसा करने से आपको जल्द ही लाभ देखने को मिलेगा।
(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)
ये भी पढ़ेंः मंगलवार को कर्ज मुक्ति, करियर में कामयाबी और सुख-समृद्धि के लिए करें ये विशेष उपाय, शुभ फलों की होगी प्राप्ति